{"_id":"58b1d33e4f1c1b565cb23545","slug":"life-imprisonment-for-the-murder-of-farmer-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की हत्या में युवक को उम्र कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान की हत्या में युवक को उम्र कैद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Sun, 26 Feb 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
court shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत से चारा लेकर घर लौट रहे किसान की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी युवक को एडीजे-12 की कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। न्यायाधीश रामकिशोर पांडेय ने दोषी युवक पर 12 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
सरकारी वकील प्रमोद कुमार तंवर और शिव कुमार त्यागी ने इस केस में पैरवी की थी। उन्होंने बताया कि सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर में रहने वाले संजय की शादी में जितेंद्र ने बिचौलिए की भूमिका निभाई थी।
शादी के बाद संजय अपनी पत्नी से मारपीट करता था। ऐसे में संजय के ससुराल वालों ने जितेंद्र से शिकायत की थी। जितेंद्र ने संजय को समझाने की कोशिश की, मगर वह नहीं माना। इस पर जितेंद्र ने उसकी शिकायत पुलिस से करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
सरकारी वकील के अनुसार इसी बात से क्षुब्ध होकर संजय ने एक मार्च 2010 को जितेंद्र की श्यामपुर जट गांव के जंगल में उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह अपने खेतों से घर की ओर जा रहा था।
संजय ने अवैध तमंचे से जितेंद्र के सिर और गले में गोलियां मारी थीं। इस मामले में जितेंद्र के भाई रामवीर की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। हत्या का यह मामला एडीजे-12 रामकिशोर पांडेय की कोर्ट में विचाराधीन था।
शनिवार को दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद न्यायाधीश ने संजय को दोषी करार देते हुए उसे आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई।