{"_id":"574c97e34f1c1b7707108e66","slug":"laws-were-killing-the-young-man-crushed-by-stones","type":"story","status":"publish","title_hn":" ससुराल आए युवक की ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल आए युवक की ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 31 May 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
मर्डर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमिका की शादी से खफा 11वीं के छात्र ने दोस्त के साथ मिलकर उसके पति की हत्या कर दी। दोनों ने चाऊमीन खाने के बहाने उसे घूकना में मिलने बुलाया था। शराब पिलाकर साथ ले गए और मैनापुर में ईंट पत्थर से पीट-पीटकर मार डाला।
शव को सूखे नाले में फेंककर भाग गए, जिसे जानवर नोंचकर खा गए। मृतक के मोबाइल की सीडीआर से पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी और प्रेमी के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।
रामपुर के फैज नगर का रहने वाला धर्मपाल (24) घरों में टायल्स लगाने का काम करता था। 11 मार्च 2016 को उसकी शादी घूकना निवासी मोनी उर्फ मोनिका से हुई थी। वह 10 मई को रामपुर से ससुराल आया था।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर सिहानी गेट अवनीश गौतम ने बताया कि पत्नी के पड़ोस में रहने वाले 11वीं के छात्र कपिल (20) से धर्मपाल की दोस्ती हो गई थी। कपिल का दावा है कि उसका शादी से पहले मोनी से अफेयर चल रहा था।
मोनी की शादी से वह नाखुश था। वह मोनी को कॉल कर यह वार्निंग दे चुका था कि उसके पति का मर्डर कर देगा। इस वजह से ही धर्मपाल से दोस्ती की थी। प्लानिंग के तहत 20 मई को कॉल कर धर्मपाल को मिलने के लिए घूकना में एक चाऊमीन की दुकान पर बुलाया था।
गिरफ्तारी से बचने के लिए कॉल भी चाऊमीन वाले के फोन से ही किया था। धर्मपाल मिलने पहुंचा तो वहां कपिल का दोस्त विष्णु भी उनके साथ था। धर्मपाल को बाइक पर बैठाकर वह दोनों मैनापुर गांव ले आए थे।
यहां पर तीनों ने शराब पी। धर्मपाल को नशे में देख उन्होंने सिर में डंडा मारकर बेहोश कर दिया। इसके बाद ईंट-पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। शव को नाले में फेंक कर भाग गए। उधर, कई दिन से धर्मपाल ने परिजनों से बात नहीं की थी तो उन्हाने 25 मई को उसके ससुराल वालों से जानकारी ली।
ससुराल वालों ने बताया कि धर्मपाल 20 मई को ही घर जाने के लिए निकला था, तब पता चला कि वह रामपुर नहीं पहुंचा है। दोनों पक्षों के लोग उसकी तलाश में जुट गए। 26 मई को सिहानी गेट थाने में धर्मपाल के भाई राजीव ने गुमशुदगी दर्ज कराई।
एसएचओ सिहानी गेट ने बताया कि धर्मपाल के मोबाइल की सीडीआर से आरोपियों को ट्रेस कर पकड़ लिया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर क्षत विक्षत शव को मैनापुर से बरामद किया गया है। कपडे़ और चप्पल से उसकी शिनाख्त हुई है। विष्णु मजदूरी करता है।
पति के गायब होने का दुखड़ा सुनाती रही मोनी
एसएचओ ने बताया कि धर्मपाल की हत्या क रने के लिए कपिल ने मोनिका से कहा था। मोनिका भी इसके लिए राजी थी। धर्मपाल के परिजनों ने बताया कि वारदात के बाद मोनिका ससुराल में छत पर घंटों तक रोती रही।
पति की हत्या होने की जानकारी उसे थी, लेकिन वह उसके गायब होने का दुखड़ा परिजनों को सुनाती रही। धर्मपाल पेंटर का काम करता था। उसे ससुराल वालों ने यहां पर काम के लिए बुलाया था।
शादी के बाद धर्र्मपाल काम के लिए घूकना में नहीं आना चाहता था, लेकिन पत्नी बार-बार उस पर यहां आने के लिए दबाव बनाती रहती थी। कपिल ने बताया कि उसकी धर्मपाल से दोस्ती मोनिका के भाई के जरिए हुई थी।