{"_id":"580276c04f1c1b6752292865","slug":"ladies-garment-clothing-2-2-million-stolen-from-showroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेडीज गारमेंट शोरूम से 22 लाख के कपड़े चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेडीज गारमेंट शोरूम से 22 लाख के कपड़े चोरी
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
Updated Sun, 16 Oct 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अशोक नगर में लेडीज गारमेंट शोरूम का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के कपड़े चोरी कर लिए। इस संबंध में सिहानी गेट थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। शोरूम संचालक का दावा है कि करीब 22 लाख के कपड़े चुराए गए हैं।अशोक नगर बी-ब्लॉक में प्रथम तल पर वैभव सूरी परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
ग्राउंड फ्लोर पर विनय एक्सक्लूसिव नाम से उनका लेडीज गारमेंट्स का शोरूम है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे उनके पिता ने शोरूम में खटपट की आवाज सुनी तो बाहर निकले। उन्होंने देखा चार चोर छोटे हाथी में शोरूम का सामान भरकर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए लेकिन तब तक चोर नासिरपुर फाटक की ओर भाग चुके थे।नीचे जाकर देखने पर शोरूम के शटर और अंदर चैनर के छह ताले टूटे पड़े थे। त्योहारों पर बिक्री के लिए लाए गए माल में से 22 लाख का माल और गल्ले में रखे पांच हजार रुपये गायब थे।
विज्ञापन
उन्होंने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।कारोबारी ने बताया कि उन्होंने बृहस्पतिवार को सिहानी गेट थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज की है। इस संबंध में सिहानी गेट एसएचओ अवनीश गौतम का कहना है कि मामले की जांच में जुटी है। चोरों की तलाश में क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।