{"_id":"57a4cdbd4f1c1b8f3a2b8eb7","slug":"koli-was-presented-in-court-on-august-19-will-be-the-final-debate","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में पेश हुआ कोली, 19 अगस्त को होगी फाइनल बहस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट में पेश हुआ कोली, 19 अगस्त को होगी फाइनल बहस
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Sat, 06 Aug 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : amar ujala
चर्चित निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली को शुक्रवार सुबह सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। डासना जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद कोली को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट लाया गया। इसके बाद आरोपी को सीबीआई के नवनियुक्त विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी की कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
सीबीआई के स्पेशल लोक अभियोजक जेपी शर्मा ने कोर्ट को बताया कि निठारी कांड के इस मामले में गवाही पूरी हो चुकी है। अब इसमें फाइनल बहस होनी है। विशेष न्यायाधीश ने अपने कार्यभार के पहले दिन इस केस से संबंधित तथ्यों को जाना। स्पेशल लोक अभियोजक ने उन्हें केस के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। इसके बाद न्यायाधीश ने मामले की सुनवाई के लिए 19 अगस्त की तारीख नियत कर दी।
विज्ञापन