{"_id":"577176644f1c1bc77379bb52","slug":"killing-the-driver-operator-truck-robbers-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक-परिचालक की हत्या कर ट्रक लूटने वाले गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक-परिचालक की हत्या कर ट्रक लूटने वाले गिरफ्तार
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 28 Jun 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद पुलिस ने चालक-परिचालक की हत्या कर चीनी से भरा ट्रक लूटने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। चार लुटेरों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल कार, तीन तमंचे और एक चाकू बरामद किया है।
पकड़े गए बदमाश शाहिद, अनीस, जमील और बाबू हैं। चारों साहिबाबाद के फर्रुखनगर के रहने वाले हैं। फर्रुखनगर का ही गैंग लीडर शहजाद भागा हुआ है। एसएसपी केएस इमेनुएल ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि साहिबाबाद पुलिस ने इन्हें रविवार रात करीब सवा 12 बजे डकैती की साजिश रचते हुए हर्षा कंपाउंड में बने ट्रांसपोर्ट वाले मैदान से मुठभेड़ के बाद दबोचा।
बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वह मोहन नगर में बैट्री की फैक्ट्री में डकैती डालने जा रहे थे। फैक्ट्री की जानकारी शहजाद को है, वह कार में उन्हें डबास ठेके पर मिलने वाला था।
विज्ञापन
बकौल एसएसपी, बदमाशों ने कुबूल किया कि उन्होंने 29 अप्रैल की रात मोदीनगर चीनी मिल से उन्नाव के लिए चले चीनी से भरे ट्रक को मसूरी और पिलखुवा के बीच बंबे पर कार से ओवरटेक कर हथियारों केबल पर लूटा था।
कानपुर निवासी ट्रक के ड्राइवर चंद्रभान और परिचालक भोलू उर्फ गुड्डू की हत्या कर उन्हें पिलखुवा में फेंक दिया था। ट्रक में भरी चीनी (640 कट्टे) को कई जिलों में बेचा गया था, एक कट्टे में 50 किलो चीनी थी।
जबकि ट्रक को मेरठ में ठिकाने लगा दिया था। इस वारदात में उनके हिस्से में 50-50 हजार रुपये आए थे, जिन्हें खर्च कर दिया है। 2014 में इस गैंग ने थाना सिंघावली अहीर, बागपत में फैक्ट्री में डकैती डाली थी और 2015 में हरियाणा के सदर झज्झर क्षेत्र में चाय का ट्रक लूटा था।