फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Kaushambi hotel in the firing of the young men, a matter of business rivalry

कौशांबी के होटल में आए युवकों ने की फायरिंग, व्यापारिक रंजिश का मामला

Mon, 21 Mar 2016 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 21 Mar 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
Kaushambi hotel in the firing of the young men, a matter of business rivalry
फाय‌र‌िंग

श्रीश्री रेजीडेंसी होटल में डीलर मीट के दौरान रविवार दोपहर कुछ युवकों ने चाइनीज मोबाइल सप्लायर कंपनी के संचालक के साथ मारपीट की। फायरिंग कर हत्या की कोशिश की। गनीमत रही कि गोली उन्हें नहीं लगी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि चार अन्य भागे हुए हैं। पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। सीसीटीवी फुटेज में पांच युवक उनके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन



वसुंधरा सेक्टर-11 निवासी दीपक एक ऑनलाइन मोबाइल सप्लायर कंपनी चलाते हैं। कंपनी देश की कई नामी मोबाइल कंपनियों को चाइना से मोबाइल लाकर बल्क में सप्लाई करती है। रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दीपक की कंपनी की एक डीलर मीट कौशांबी के श्रीश्री रेजीडेंसी होटल में रखी गई थी। मीट के दौरान अचानक कुछ युवक अंदर आए और दीपक के साथ मारपीट करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो एक युवक ने पिस्टल निकालकर दीपक पर फायर कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।  एसएचओ इंदिरापुरम ने बताया कि शिकायत पर इंद्रजीत यादव, गौरव अनेजा, संजीव गिरी और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संजीव को गिरफ्तार कर लिया है। दीपक और आरोपियों के बीच व्यापारिक प्रतिस्पर्धा को लेकर रंजिश चली आ रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक साल से चला आ रहा विवाद
दीपक ने बताया कि उनकी कंपनी की ही तरह आरोपी इंद्रजीत भी एक कंपनी चलाता है। उनकी कंपनी का कारोबार पिछले कुछ साल में तेजी से फैला है, जिसे लेकर इंद्रजीत लगातार उन्हें धमका रहा है। जब उसे यह जानकारी मिली कि पूरे देश के डीलर उनकी मीट में इकट्ठा हुए हैं तो वह इसे असफल करने की मंशा से यहां घुस आया और उन पर फायरिंग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed