{"_id":"586a85c84f1c1ba3781583bf","slug":"just-couple-of-riders-killed-in-car-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से कार सवार दंपति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस की टक्कर से कार सवार दंपति की मौत
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Mon, 02 Jan 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
हादसे वाली कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कविनगर थाना क्षेत्र में हापुड़ रोड पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार बस की टक्कर से कार सवार दंपति की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस को तेजी से भगा ले गया। पुलिस आरोपी अज्ञात बस चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
मृतक दंपति सतीश चंद जायसवाल (64) और सुरेश कुमारी (62) मूलरूप से गांव जटावडा, ऊना हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे। वह इन दिनों चिरंजीव विहार सेक्टर-5 मकान संख्या 328 में परिवार के साथ रहते थे। सतीश चंद फरवरी 2012 में स्वास्थ्य मंत्रालय से असिस्टेंट डायरेक्टर के पद से रिटायर हुए थे।
विज्ञापन
उनकी पत्नी सुरेश कुमारी कैंसर से पीड़ित थीं। मृतक दंपति के बेटे रोहित जायसवाल ने बताया कि कैंसर के कारण उसकी मां की हर माह में कीमोथैरेपी कराई जाती थी। सोमवार को भी सतीश अपनी पत्नी सुरेश की कीमोथैरेपी कराने आरडीसी राजनगर स्थित एक क्लीनिक पर कार से जा रहे थे।
विज्ञापन
हापुड़ रोड पर कलक्ट्रेट गेट के सामने सर्विस रोड की तरफ जाने के लिए मुड़ने लगे, तभी पुराना बस अड्डा की ओर से मसूरी की तरफ जा रही तेज रफ्तार एक बस ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इससे आगे सीट पर बैठी सुरेश कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सतीश चंद गंभीर रूप से घायल हो गए।
उनकी कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान आरोपी चालक बस को तेजी से भगा ले गया। पुलिस को अभी यह भी जानकारी नहीं मिल सकी है कि बस प्राइवेट थी या रोडवेज। हालांकि कुछ लोगों का कहना था कि टक्कर मारने वाली बस रोडवेज की थी।
राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी, इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सतीश चंद को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया और उनके परिजनों को हादसे की सूचना दी। पुलिस का कहना है कि अस्पताल में उपचार के दौरान बुजुर्ग सतीश ने भी दम तोड़ दिया।
इस संबंध में सतीश के बेटे ने कविनगर थाने में अज्ञात बस चालक के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, एसएचओ कविनगर हेमंत राय ने बताया कि हादसा सोमवार सुबह करीब पौने आठ बजे हुआ। मौके के आसपास मौजूद लोग बस का नंबर नोट नहीं कर सके।