{"_id":"5772cc714f1c1b0f3e79b0bf","slug":"irrigation-department-of-sincpal-stabbed-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग के सींचपाल की चाकू मारकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिंचाई विभाग के सींचपाल की चाकू मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
मोदीनगर के फफराना रोड पर सोमवार रात हुई वारदात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीनगर। फफराना रोड पर सोमवार रात सिंचाई विभाग के सींचपाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वह बीड़ी खरीदने बाजार गए थे। मृतक के बेटे ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस हत्याकांड की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मोदीनगर कोतवाली अंतर्गत फफराना रोड गली नंबर-पांच में गुलाब सिंह (54) परिवार के साथ रहते थे। वे बुलंदशहर में सिंचाई विभाग में सींचपाल (पतरोल) थे। उनके बेटे प्रशांत ने बताया कि सोमवार रात करीब करीब आठ बजे पिता बीड़ी खरीदने बाजार गए थे।
विज्ञापन
करीब 25 मिनट बाद वे लहूलुहान हालत में घर पहुंचे, उनके सीने में चाकू लगा था। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें मोदीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां गंभीर हालत के चलते डाक्टरों ने उन्हें मेरठ के एक अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा का कहना है कि करीब दस बजे अस्पताल से आए मीमो के आधार पर उन्हें सींचपाल को चाकू लगने की सूचना मिली। मृतक के बेटे प्रशांत ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कालोनी के लोगों और बाजार में पूछताछ की जारी है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।