फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   inspector said: two girls, sir! We married two

थानेदार से बोलीं, दो लड़कियां, साहब! हमारी शादी करा दो

Sun, 24 Jul 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Sun, 24 Jul 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
inspector said: two girls, sir! We married two
पुलिस - फोटो : demo pic

नंदग्राम क्षेत्र की दो लड़कियां आपस में शादी करना चाहती हैं। उनकी इस जिद से परिजन परेशान हैं। परिजनों के विरोध के चलते दोनों लड़कियां 13 दिन पहले घर से भागी गईं थीं। मामला थाने तक पहुंचा तो पुलिस ने दोनों लड़कियों को बरामद कर लिया। सिहानी गेट थाने में दोनों लड़कियों ने एसएचओ से कहा कि ‘साहब! आप ही हमारी शादी करा दो।’  

विज्ञापन


नंदग्राम में रहने वाली कविता (बदला हुआ नाम) पड़ोस में ही रहने वाली सातवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ शादी करना चाहती है। इनमें एक लड़की बालिग और दूसरी नाबालिग। 10 जुलाई को दोनों मोहन नगर स्थित मंदिर में घूमने के लिए गईं थी। मंदिर से ही दोनों लड़कियों ने फैसला किया कि वह अब घर नहीं जाएंगी।
विज्ञापन


दोनों लड़कियां मोहन नगर से ग्रेटर नोएडा के परी चौक स्थित किसी रिश्तेदार के घर चली गईं तभी से वहीं रह रही थीं और फ्लैट में काम कर गुजारा चला रही थीं। दोनों लड़कियों ने पुलिस को बताया कि वह आपस में शादी करना चाहती हैं। परिजनों ने विरोध किया तो इसलिए वह घर से भाग गईं थी। एसएचओ सिहानी गेट ने बताया कि परिजनों की सूचना पर महिला कांस्टेबलों ने दोनों लड़कियों को बस अड्डे से बरामद कर लिया। पुलिस ने उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंदग्राम में दो युवतियां पहले भी कर चुकी हंगामा
नंदग्राम क्षेत्र की ही दो अन्य युवतियों के आपस में शादी की जिद का मामला पहले भी सामने आ चुका है। इसे लेकर करीब एक महीने पहले पटेल मार्ग पर जबरदस्त हंगामा हुआ था। एक युवती ने दूसरी युवती के भाई पर मारपीट करने, मुंह पर कालिख पोतकर मोहल्ले में घुमाने और वीडियो बनाकर सोशल साइट पर अपलोड करने की धमकी देने का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed