फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hlala and three against divorce and walked the three Muslim women

हलाला व तीन तलाक के विरोध में उतरीं तीन और मुस्लिम महिलाएं

Thu, 19 Jan 2017 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Thu, 19 Jan 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hlala and three against divorce and walked the three Muslim women
अन्य - फोटो : अमर उजाला
दामिनी के बाद अब तीन और मुस्लिम महिलाएं हलाला और तीन तलाक के  विरोध में एक मंच पर आ गईं हैं। जय शिव सेना के नेतृत्व में यह सभी महिलाएं आगे आईं हैं। इन महिलाओं का कहना है कि यह प्रथा अब बंद होनी चाहिए और धर्म के नाम पर महिलाओं का शोषण बंद किया जाना चाहिए नहीं तो वह भी हिंदू धर्म अपना लेंगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को तीन तलाक और हलाला के विरोध में हिंदू धर्म अपना चुकी दामिनी के नेतृत्व में तीन और मुस्लिम महिलाएं आगे आई हैं। राजनगर में आयोजित एक प्रेसवार्ता में उन्हें अपनी आपबीती सुनाई और तीन तलाक और हलाला के नाम पर महिलाओं का शोषण बंद करने की मांग की।
विज्ञापन


उनमें से मुरादनगर की अलीना ने बताया कि उसके पति ने सिर्फ इस लिए तलाक दे दिया था कि क्योंकि वह अपने मायके में दो दिन अधिक रह गईं थीं। अब पीड़ित महिला का पति हलाला कर दोबारा शादी करने पर जोर दे रहा है। दो अन्य महिलाएं घरेलू हिंसा से ग्रसित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोज तलाक की धमकी देकर हिंसा की जाती है। वह भी इस प्रथा को खत्म करने की मांग कर रही हैं। उनका कहना है कि दामिनी के इस कदम से उन्हें हिम्मत मिली है। इसी तरह शोषण होता रहा तो वह भी हिंदू धर्म अपना लेंगी।


जय शिव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित आर्यन ने बताया कि तीन तलाक और हलाला के विरोध में अब मुस्लिम छात्राएं भी आगे आ रही हैं। ये प्रथा बंद होनी चाहिए। प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान अलीना, रुखसाना, मोसीना सहित जय शिव सेना के ललित चौधरी और प्रियंका मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed