{"_id":"56ffef3e4f1c1bdc78f00105","slug":"hitler-has-given-police-the-slip","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हिटलर’ दे गया पुलिस को चकमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘हिटलर’ दे गया पुलिस को चकमा
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
चोरी की बाइक पर लूट करने आया मेरठ का बदमाश अजय हिटलर पुलिस को चकमा दे गया, जबकि उसके साथी समीर को कविनगर पुलिस ने लोहा मंडी से दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर तीन बाइक और तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
एसएचओ कविनगर अशोक सिसौदिया ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश समीर भी मेरठ का है। वह 15 से अधिक चोरी और लूट की वारदातें कर चुका है। पश्चिमी यूपी समेत एनसीआर में वाहन चुराने वाले अजय हिटलर का साथी है। अजय 15 दिन पहले तिहाड़ जेल से छूटा था।
विज्ञापन
गैंग की साजिश लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने की थी। तीन दिन पहले मोरटा से उन्होंने मोदीनगर निवासी अंकित दास की बाइक चोरी की थी। सिहानी गेट थाने में वाहन चोरी की रिपोर्र्ट दर्ज है।
विज्ञापन
अजय और समीर ने एक पेट्रोल पंप पर कैश भी लूटा था, जिसमें मेरठ पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा था। समीर ने बताया कि अजय हिटलर ने 70-80 लाख रु पये लूटने की योजना बनाई थी, हालांकि वह जिसे लूटना चाहता था, उसका नाम नहीं बताया था।