फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hird day of the uproar Ola cabs drivers, passenger harass

तीसरे दिन भी ओला कैब चालकों का हंगामा, यात्री हलकान

Tue, 14 Feb 2017 09:56 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 14 Feb 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
hird day of the uproar Ola cabs drivers, passenger harass
Ola Cabs - फोटो : अमर उजाला

टीएचए में तीसरे दिन भी ओला कैब चालकों की हड़ताल जारी रही। कैब चालकों ने मंगलवार को गौड़ चौक, वैशाली मेट्रो स्टेशन और यूपी गेट समेत कई स्थानों पर जमकर हंगामा किया। कैब चालकों ने ओला कंपनी की गाड़ियों को रोककर उनके मोबाइल डिवाइस छीन लिए। चालकों के विरोध करने पर गाड़ियों को पंक्चर कर दिया।

विज्ञापन


हंगामे के चलते लिंक रोड पर जाम भी लग गया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो कैब चालक भाग गए। इसके बाद कैब चालकों ने कौशांबी और इंदिरापुरम में प्रदर्शन कर अपना विरोध जाहिर किया। हड़ताल से ओला कैब में सफर करने वाले लोगों की मुसीबत काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन


कैब चालकों के हड़ताल पर जाने से सड़कों पर ओला कैब की संख्या भी काफी घट गई है। लोगों को समय पर कैब नहीं मिल रही है। लोग ऑनलाइन कैब बुक नहीं करा पा रहे हैं। कंपनी की जो कैब आसपास होती भी है तो बुकिंग के बाद उसे पहुंचने में आधे-पौन घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैब नहीं मिलने से दिल्ली, नोएडा, गुडग़ाव, फरीदाबाद आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी हो रही है। लोगों को सफर करना मुश्किल हो गया है। आने वाले दिनों में कैब चालकों की हड़ताल जारी रही तो लोगों की समस्या बढ़ सकती है।       

बस, मेट्रो और ऑटो का सहारा ले रहे लोग     
कैब चालकों की हड़ताल के चलते लोग बस, मेट्रो और ऑटो का सहारा ले रहे हैं। लोगों को मजबूरन बस और ऑटो में सफर करना पड़ रहा है। इसकी वजह से बस और मेट्रो में भीड़ बढ़ गई है। खाली मेट्रो और बस के लिए भी लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है।

मंगलवार को भी काफी संख्या में लोग मेट्रो के बाहर कैब का इंतजार करते नजर आए लेकिन उन्हें कैब नहीं मिली। इसके चलते वह ऑटो लेकर अपने गंतव्य तक पहुंचे।       

ऑफिस पहुंचने में हो रहे लेट      
टीएचए की वैशाली, वसुंधरा, इंदिरापुरम, कौशांबी में रहने वाले काफी संख्या में लोग गुड़गांव और फरीदाबाद में नौकरी करते हैं। वह सुबह कैब लेकर अपने ऑफिस पहुंचते हैं। कैब नहीं मिलने से उनकी परेशानी बढ़ गई है। उन्हें अन्य ट्रांसपोर्ट का सहारा लेना पड़ रहा है। इसकी वजह से वह ऑफिस पहुंचने में लेट हो रहे हैं।

ऑफिस से लौटते वक्त भी कैब नहीं मिल रही है। इससे घर देरी से पहुंच रहे हैं।      

कौशांबी और वैशाली मेट्रो स्टेशन के बाहर दिनभर तैनात रही पुलिस      
वैशाली मेट्रो स्टेशन पर हंगामे की सूचना के बाद दिनभर पुलिस की पीसीआर कौशांबी और वैशाली मेट्रो स्टेशन के बाहर तैनात रही। इसके साथ ही एक पीसीआर लिंक रोड पर भी गश्त करती रही। इसका असर यह रहा कि इसके बाद किसी भी जगह कैब चालकों ने हंगामा नहीं किया।

सीओ इंदिरापुरम अनिल यादव ने बताया कि कैब चालकों द्वारा हंगामा करने के बाद पुलिस को मुख्य जगहों पर तैनात कर दिया है। हंगामा करने पर कैब चालकों को पकडने के निर्देश दिए गए हैं।       

कोट्स
मैं गुड़गांव की एक कंपनी में काम करता हूं। रोजाना कैब से ऑफिस आता-जाता हूं । अब कैब नहीं मिलने से मेट्रो से आना-जाना पड़ रहा है। इसकी वजह से जहां काफी परेशानी उठानी पड़ रही है वहीं, ऑफिस भी लेट पहुंच रहा हूं।
- क्षितिज, वसुंधरा      

काम के सिलसिले में दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव आना-जाना लगा रहता है। कैब नहीं मिलने से काफी दिक्कत हो रही है। बस और ऑटो लेकर पहुंच रहा हूं। इसमें काफी समय बर्बाद हो रहा है।

- मुकुल, वैशाली      

दिल्ली जाने के लिए कैब बुक करनी चाही लेकिन कैब नहीं मिली। इसके बाद ऑटो कर मेट्रो स्टेशन पहुंची। वहां से मेट्रो लेकर दिल्ली गई। हड़ताल से काफी दिक्कत हो रही है।
- पूजा त्यागी, वसुंधरा     

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed