फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   HCPs did not give lift Jae be beaten, relatives surrounded by police

लिफ्ट नहीं देने पर एचसीपी ने साथियों संग जेई को पीटा, परिजनों ने घेरा थाना

Thu, 20 Apr 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 20 Apr 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
HCPs did not give lift Jae be beaten, relatives surrounded by police
बिजली - फोटो : SELF

पावर कारपोरेशन के अवर अभियंता को एक हेड कांस्टेबल प्रमोटेड (एचसीपी) को लिफ्ट न देना महंगा पड़ गया। आरोप है कि एचसीपी ने अपने तीन और साथियों के साथ मिलकर जेई के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान पिस्टल लहराकर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। गुस्साए जेई के परिजनों और दोस्तों ने थाने का घेराव किया।

विज्ञापन


उधर, एचसीपी ने भी जेई पर मारपीट का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने एचसीपी के खिलाफ मारपीट और धमकाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। एचसीपी के आरोपों की जांच की जा रही है।नंदग्राम निवासी कैलाश कुमार यादव पावर कारपोरेशन में जेई हैं। वह पटेल नगर सबस्टेशन पर तैनात हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब सवा आठ बजे सिहानी गांव की गली नंबर नौ में बिजली का तार टूटने की सूचना पर वह इसकी मरम्मत करवाने बाइक से मौके पर जा रहे थे। वह जब सिहानी गांव के पास पहुंचे तब एक व्यक्ति ने उन्हें रोका। रुकने पर खुद को दरोगा बताते हुए उसने मेरठ रोड तक लिफ्ट मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैलाश ने बताया कि युवक सादे कपड़ों में था, जिसके चलते उन्हें उसके दरोगा होने का विश्वास नहीं हुआ और उन्होंने लिफ्ट देने से इंकार कर दिया। आरोप है कि इस पर आरोपी भड़क गया और उसने पिस्टल निकालकर उन्हें धमकी दी और पास खड़े तीन साथियों को बुलाकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

इसके बाद चारों आरोपी वहां से भाग खड़े हुए। पिटाई से जेई के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। उन्होंने फोन कर अपने जानकारों को बुलाया और पास के निजी अस्पताल में इलाज करवाया। इसके बाद परिजनों के साथ थाने पहुंचे। जांच मेें सामने आया कि आरोपी पुलिसकर्मी एचसीपी का नाम सुरेंद्र त्यागी है और मुजफ्फरनगर में तैनात है।

पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, एचसीपी सुरेंद्र त्यागी का कहना है कि उसने जेई से लिफ्ट मांगी था, जिसके बाद आरोपी ने रॉड लेकर उनके साथी की बाइक पर मार दी और उसे भी जान से मारने की धमकी दी।

सीओ सेकेंड मनीष मिश्र का कहना है कि एचसीपी और उसके साथियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। एचसीपी की ओर से भी तहरीर दी गई है, जिसकी भी जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

‘पुलिसकर्मी ही करेंगे गुंडई तो कैसे रहेंगे आम लोग’
एचसीपी द्वारा जेई के साथ हुई मारपीट के बाद उनके समर्थकों ने कार्रवाई की मांग करते हुए सिहानी गेट थाने का घेराव कर दिया। उन्होंने बताया कि अगर पुलिसकर्मी ही ऐसे गुंडागर्दी करेंगे तो आम लोग शहर में कैसे रह पाएंगे।


उन्होंने आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए सीओ से शिकायत की है। उन्होंने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वह एसएसपी व अन्य अधिकारियों से इसकी शिकायत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed