{"_id":"579ceb5c4f1c1bdd4121e20e","slug":"habib-including-gang-leader-jailed-three-chains-snatcher","type":"story","status":"publish","title_hn":"हबीब गैंग के सरगना समेत तीन चेन स्नैचर जेल भेजे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हबीब गैंग के सरगना समेत तीन चेन स्नैचर जेल भेजे
ब्यूरो,अमर उजाला कौशांबी
Updated Sun, 31 Jul 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों की मदद से शुक्रवार को पकड़े गए तीन चेन स्नैचरों को पुलिस के शनिवार को जेल भेज दिया। तीनों चेन स्नैचर हबीब गैंग के निकले, जिनमें उनका सरगना भी है। इनका एक साथी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। बदमाशों के पास से दो बाइक, दो तमंचे, दो चाकू, कारतूस और लूटी गई चेन बरामद हुई हैं।
बता दें कि कौशांबी से चेन लूटकर भाग रहे दो चेन स्नैचरों को पुलिस ने वैशाली सेक्टर-1 पर लोगों की मदद से शुक्रवार को पकड़ लिया था। पुलिस की पीसीआर ने स्नैचर्स की बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया और उनके भागने पर लोगों ने उन्हें पकड़कर पुलिस को सौंपा था।
उधर, बृज विहार से स्नैचिंग कर भाग रहे तीन स्नैचरों में एक को पुलिस ने लोगों की मदद से पकड़ लिया था। दो स्नैचर फरार हो गए थे। शनिवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि तीनों स्नैचर हबीब गैंग के हैं।
विज्ञापन
गैंग के सरगना हबीब निवासी विनोद नगर दिल्ली समेत उसके दो साथियों रजीनश निवासी मंडावली दिल्ली और शहजाद निवासी विनोद नगर दिल्ली को जिेल भेज दिया गया। उनका चौथा साथी राहुल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। सीओ अतुल यादव ने बताया कि हबीब गैंग ने ही गत 15 जुलाई को कौशांबी में दंपति से चेन स्नैचिंग की थी।
- महंगी कारों का शौकीन है हबीब
पुलिस के मुताबिक हबीब गैंग दिल्ली, नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद में 30 चेन स्नैचिंग की वारदातें अंजाम दे चुका है। गैंग के सरगना हबीब को महंगी कारों का शौक है, इसके लिए वह चेन स्नैचिंग करता था। पुलिस ने बताया कि हबीब अब तक हर बार वारदात करने में सफल रहा है। उसने अपनी बाइक पर लास्ट वॉर किंग भी लिखा रखा है।