{"_id":"586fea224f1c1b0a32158bc7","slug":"grp-holding-three-gangsters-seized-15-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी ने पकड़े तीन बदमाश, 15 मोबाइल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीआरपी ने पकड़े तीन बदमाश, 15 मोबाइल बरामद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Sat, 07 Jan 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
ट्रेनों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी 15 मोबाइल बरामद हुए हैं और चार वारदातों का खुलासा हुआ है। इनमें से एक बदमाश कि खिलाफ पहले भी चोरी व कई अन्य धाराओं में 9 मुकदमे दर्ज हैं।
सीओ जीआरपी रणधीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश आफताब निवासी गली नंबर-4 इस्लाम नगर, फुरकान निवासी गली नंबर-4 इस्लाम नगर और नरेश निवासी गांव रुदऊ टूंडला हैं। नरेश फिलहाल सुंदरपुरी विजय नगर में रहता है।
इन्हें गाजियाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-5/6 से गिरफ्तार किया गया है। तीनों बदमाश दिल्ली और गाजियाबाद के बीच चलती ट्रेनों में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
ये यात्रियों का ध्यान भटकते ही उनके बैग से कीमती सामान और मोबाइल आदि चुरा लेते थे और आउटर पर ट्रेन की रफ्तार धीमी होते ही वह कूदकर फरार हो जाते थे। यह अब तक दर्जनों बार वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।