फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Giving way to plot and murder for mobile

प्लाट में रास्ता न देने और मोबाइल के लिए मर्डर

Wed, 29 Jun 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 29 Jun 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Giving way to plot and murder for mobile
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
लोनी बॉर्डर पुलिस ने पांच हजार के इनामी शार्प शूटर संजय गुर्जर को गिरफ्तार कर दो हत्याकांडों और एंजेल मॉल में हुई फायरिंग का खुलासा किया है। इसने प्लाट में रास्ता न देने और मोबाइल के झगड़े में हत्याएं की थीं।
विज्ञापन


संजय लोनी की इंद्रापुरी कालोनी का रहने वाला है। उसे शांति नगर कट से एक सूचना पर सोमवार देर रात दबोचा गया। इसके पास से 9 एमएम पिस्टल, .32 बोर पिस्टल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन


यह लोनी से पहले भी हत्या और जानलेवा हमले के मामले में जेल जा चुका है। इस पर 11 केस दर्ज हैं। इसका साथी सुभाष निवासी परमहंस विहार, लोनी पुलिस को चकमा देकर भाग गया, जबकि इसके तीसरे साथी और चचेरे भाई टीटू को एक माह पहले दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी केएस इमेनुएल ने मंगलवार को बताया कि संजय ने सुभाष और टीटू के साथ मिलकर 11 मई को गुलाब वाटिका के पास मोबाइल शॉप संचालक समीर शर्मा की गोली मारकर हत्या की थी।

वारदात की वजह यह थी कि टीटू का मोबाइल को लेकर समीर से झगड़ा हो गया था। 13 मई को कौशांबी के एंजेल मॉल में बाउंसरों ने टीटू को हथियार लेकर मॉल में घुसने से रोक दिया था, जिस पर इन तीनों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी।


इसके बाद इन्होंने 26 मई को प्रवीण मित्तल उर्फ चीनू की गोली मारकर हत्या की थी। संजय केचाचा और टीटू के पिता लखमी सिंह का प्रवीण से 500 गज के प्लाट को लेकर झगड़ा चल रहा था, वह प्लाट में रास्ते के लिए जगह मांग रहे थे, प्रवीण ने जगह देने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed