फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fraud in post office

डाक विभाग में लाखों का घोटाला!

Sat, 15 Oct 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद Updated Sat, 15 Oct 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Fraud in post office
डाकघर - फोटो : demo pic

विज्ञापन

डाक विभाग में फर्जी अकाउंट खोलकर लाखों रुपये का खेल किया जा रहा है। यह खेल विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से चल रहा है। इसकी पोल तब खुली जब एक अकाउंट होल्डर ने अपनी मां के अकाउंट से नौ लाख रुपये निकाले जाने की शिकायत पुलिस से की।डाक विभाग पर उपभोक्ता सबसे ज्यादा विश्वास करते हैं।

इसके बावजूद यहां लाखों की धोखाधड़ी की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक  डाक विभाग की अलग-अलग शाखाओं में करीब 40 से अधिक फर्जी अकाउंट खोले गए हैं। कुछ दिनों पहले दीपक गर्ग नाम के व्यक्ति ने शिकायत की थी कि उनकी मां कमला गर्ग के खाते से फर्जी तरीके से 9 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं।
विज्ञापन


इसके बाद डाक विभाग के अधिकारियों ने जब पड़ताल की तो पता चला कि कमला गर्ग का अकाउंट बंद हो चुके अकाउंट नंबर पर खोला गया था। यही नहीं गोविंदपुरी पोस्ट ऑफिस में इस तरह के और भी फर्जी अकाउंट पाए गए। जांच कर रही टीम ने अब डाक विभाग के सभी क्लोज अकाउंट को खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डाक अधीक्षक प्रियंका मिश्रा ने बताया कि अब तक की जांच में यह सामने आया है कि विभाग में पुराने अकाउंट जो बंद हो चुके हैं, उसी अकाउंट नंबर पर फर्जी तरीके से नए खाते खोले गए हैं। अभी यह कहना मुश्किल होगा कि इस तरह के कितने अकाउंट हैं। फर्जी अकाउंट से जो पैसे निकाले गए, वह सरकारी पैसे हैं।

मेन डाटा में जाकर हेराफेरी की गई है। जांच के दायरे में आए गोविंदपुरी डाकघर के पोस्टमास्टर राजीव को सस्पेंड कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed