{"_id":"592868c24f1c1b4365535f64","slug":"four-car-robbers-two-cases-disclosed","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार कार लुटेरे दबोचे, दो मामलों का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार कार लुटेरे दबोचे, दो मामलों का खुलासा
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Fri, 26 May 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
कार लुटेरे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच ने सुनसान सड़कों पर कार लूटने वाले गिरोह के चार बदमाशों को बृहस्पतिवार रात मोहन नगर से धर दबोचा। आरोपियों के पास से लूटी गईं दो कार और चार तमंचे बरामद किए गए हैं। बरामद कारों में से एक कार को लुटेरों ने मोहन नगर से 28 अप्रैल की रात दिल्ली निवासी सुप्रीम कोर्ट के वकील के ड्राइवर से लूटी थी।
विज्ञापन
लुटेेरे कार को लूटने के बाद पुलिस से बचने के लिए उसका जीपीएस निष्क्रिय कर देते थे।एसपी सिटी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को मोहन नगर पर क्राइम ब्रांच प्रभारी सुरेश चंद बेलवाल की टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान कार सवार चार युवकों को जब रोका गया तो वे भागने लगे। क्राइम ब्रांच टीम ने पीछा कर दबोच लिया।
विज्ञापन
तलाशी में उनके पास से चार तमंचे बरामद किए गए। कार की जांच की गई तो वह दिल्ली निवासी सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट कौशिक पोद्दार की निकली। पूछताछ में पता चला कि चारों बदमाशों ने यह कार बीते 28 अप्रैल को मोहन नगर पर उनके चालक मुकेश यादव से लूटी थी।
विज्ञापन
बदमाशों ने इसी कार कार प्रयोग कर धौला कुंआ के पास कैब चालक से एक और कार लूटी। पुलिस ने लुटेरों की निशानदेही पर इस कार को भी बरामद कर लिया। बदमाशों की पहचान
अब्दुल हसनैन उर्फ मुल्ला जी निवासी जामा मस्जिद दिल्ली, पम्मी शौकीन निवासी निलौठी गांव दिल्ली, मोहम्मद इमरान निवासी महावीर एंक्लेव दिल्ली, उमेश जैन निवासी चावड़ी बाजार दिल्ली के रूप में हुई है। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
एक करोड़ की लूट में शामिल था गिरोह का सरगना
क्राइम ब्रांच प्रभारी एससी बेलवाल ने बताया कि गिरोह का सरगना अब्दुल हसनैन जनवरी 2016 में जामा मस्जिद के पास एक ज्वैलरी शॉप में हुई एक करोड़ की लूट में शामिल था। वह लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट आदि की धाराओं में वांछित चल रहा था।
सरगना सभी बदमाशों को दिल्ली चावड़ी बाजार में इकट्ठा करता। वहां से वे सभी ऑटो बुक कर लूट के लिए निकलते थे और सुनसान सड़क के किनारे खड़े लोगों को घेरकर उनसे कार और कैश-ज्वैलरी लूट लेते। कार को मेरठ के एक युवक को बेचते थे। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।