फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Former Minister of State for Energy and Cable Operator granted bail

पूर्व ऊर्जा राज्यमंत्री और केबल संचालक ने दी अमनमणि की जमानत

Sat, 11 Mar 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 11 Mar 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Former Minister of State for Energy and Cable Operator granted bail
अमन म‌णि - फोटो : अमर उजाला

अपनी पत्नी सारा की हत्या के आरोप में डासना जेल में बंद अमनमणि त्रिपाठी जमानत पर रिहा हो गया है। शुक्रवार को यूपी के पूर्व ऊर्जा राज्यमंत्री रहे सतीश शर्मा और शिप्रा सनसिटी में केबल कारोबारी सुरेंद्र शर्मा ने अमनमणि की जमानत दी। जेएम सीबीआई चेतना सिंह की कोर्ट से रिहाई परवाना जारी होने के बाद देर शाम अमनमणि को जेल से रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन


विगत कई माह से डासना जेल में बंद अमनमणि त्रिपाठी की जमानत अर्जी बृहस्पतिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंजूर कर ली थी। हाईकोर्ट ने जेएम सीबीआई कोर्ट को निर्देशित किया था कि जमानत राशि खोलकर आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया जाए।
विज्ञापन


शुक्रवार को डिफेंस के अधिवक्ता सांई गिरधर द्विवेदी ने हाईकोर्ट आदेश के साथ गाजियाबाद कोर्ट में बेलबांड पेश किए। जेएम सीबीआई चेतना सिंह ने पांच-पांच लाख के दो जमानती और इतनी ही राशि के निजी बेलबांड पर आरोपी को जमानत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमनमणि के लिए यूपी के पूर्व ऊर्जा राज्यमंत्री सतीश शर्मा और शिप्रा सन सिटी में केबल कारोबारी सुरेंद्र शर्मा ने जमानत दी। दोनों जमानतियों ने इसके लिए पांच-पांच लाख की बैंक एफडी कोर्ट में पेश की। जमानतियों का भौतिक सत्यापन कराए जाने के बाद कोर्ट ने अमनमणि का रिहाई परवाना जारी कर दिया।


देर शाम अमनमणि के जेल से रिहा होने के बाद उसके परिजन और परिचित उन्हें लेकर महाराजगंज की ओर रवाना हो गए। बता दें कि अमनमणि महाराजगंज की नौतनवा विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी हैं। केबल कारोबारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि कल चूंकि मतगणना होनी है। ऐसे में शनिवार को वह होने वाली मतगणना में भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed