{"_id":"588b9fd74f1c1b3e0fcf5d22","slug":"flirting-on-opposing-slit-the-throat-of-the-milk-business","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी का विरोध करने पर दूध कारोबारी की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी का विरोध करने पर दूध कारोबारी की गला रेतकर हत्या
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 28 Jan 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
knife
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहीद नगर में महिलाओं से छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने दूध कारोबारी की गला रेतकर हत्या कर दी है। पुलिस ने तीन नामजद और तीन-चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इलाके में तनाव के मद्देनजर फोर्स तैनात है।
शहीद नगर सी-208 में सिंहासन यादव (65) परिवार के साथ रहते थे। वह घर के नीचे ही डेयरी चलाकर दूध का कारोबार करते थे। बुधवार रात करीब नौ बजे डेयरी के सामने ही खड़े अनस, आसिफ व गुल्लू वहां से गुजर रहीं महिलाओं पर कमेंट्स कर रहे थे। सिंहासन ने इसका विरोध किया तो तीनों ने उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
पुलिस ने तब उनका समझौता करा दिया। देर रात वह घर के नीचे ही बने हॉल में सो रहे थे, इसी दौरान उनके बेटे मदन ने उनके चीखने की आवाज सुनी। परिवार का कहना है कि वे हॉल में पहुंचे तो अनस, आसिफ व गुल्लू समेत छह से ज्यादा युवक भाग रहे थे।
विज्ञापन
पास ही तख्त पर सिंहासन लहूलुहान पड़े थे। उनका गला कटा हुआ था, उनके सीने, हाथ और पैर को चाकू से गोदा गया था। उन्हें जीटीबी अस्पताल दिल्ली ले गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वारदात से नाराज इलाके के लोग सड़कों पर उतर आए और हंगामा करने लगे।
पुलिस अफसर दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि आरोपी अनस को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
परिजन बोले- पुलिस कार्रवाई करती तो नहीं होती हत्या
सिंहासन के परिजनों का आरोप है कि मारपीट के बाद पुलिस ने दबाव बनाकर समझौता करा दिया, जिससे आरोपियों का मनोबल बढ़ गया और उन्होंने हत्या कर दी।