{"_id":"5900dd6f4f1c1baf2bc0bdcb","slug":"fees-increment-parents-stopping-nambi-sticks-12-injured-in-police-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस वृद्घि : जाम लगा रहे अभिभावकों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, 12 जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फीस वृद्घि : जाम लगा रहे अभिभावकों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, 12 जख्मी
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 26 Apr 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
जाम लगा रहे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीस वृद्धि के खिलाफ बुधवार सुबह से कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देने और जाम लगाने वाले अभिभावकों पर पुलिस ने हापुड़ चुंगी पर शाम को जमकर लाठियां भांजीं। अभिभावकों ने विरोध किया तो पुलिस ने उन पर मिर्च स्प्रे कर दिया। हाथापाई में इंस्पेक्टर और एसआई को हल्की चोट आईं, इंस्पेक्टर की वर्दी फट गई।
विज्ञापन
12 अभिभावक भी चोटिल हो गए। एसएसपी दीपक कुमार मौके पर पहुंचे और अभिभावकों को डीएम से बात करवाने का आश्वासन दिया। देर शाम पुलिस लाइन में डीएम ने बैठक में अभिभावकों को सर्कुलर जारी करने का आश्वासन दिया । साथ ही आश्वस्त किया कि 11 मई तक कोई स्कूल बढ़ी फीस नहीं लेगा।
विज्ञापन
विरोध के चलते दिन भर पूरा शहर जाम से जूझता रहा। सभी प्रमुख चौराहों पर घंटों के इंतजार के बाद भी ज़ाम से निज़ात नहीं मिल सकी।सुबह सवा ग्यारह बजे अभिभावक कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन करने के लिए जुटे।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस ने अभिभावकों से बच्चों का आईडी कार्ड मांगते हुए उन्हें कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर जाने से रोक दिया। अभिभावक भड़क उठे और कलेक्ट्रेट के बाहर हापुड़ रोड पर बैठकर जाम लगा दिया। अभिभावक डीएम से मिलने की मांग करने लगे।
मौके पर एसपी सिटी और एडीएम सिटी पहुंचीं तो अभिभावकों ने नारेबाजी करते हुए डीएम से मिलने की मांग की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें हटाने की कोशिश की लेकिन जब बात नहीं बनी तो लाठियां भांजीं। अभिभावक फिर भी नहीं हटे और रोड पर ही डटे रहे।
शाम चार बजे अभिभावक पैदल मार्च करते हुए हापुड़ चुंगी पर जाम लगाने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें चौराहे से हटाने का प्रयास किया तो अभिभावकों-पुलिस के बीच हाथापाई हो गई। पुलिस ने जमकर महिलाओं और पुरुषों पर लाठियां भांजीं। एसएसपी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया।
इसके बाद पुलिस लाइन में डीएम निधि केसरवानी और एसएसपी ने अभिभावकों के साथ बैठक कर नोएडा की तर्ज पर सर्कुलर जारी करने आश्वासन दिया। सर्कुलर में सभी स्कूलों को नियमों के अंतर्गत और पारदर्शिता से फीस लेने के निर्देश दिए जाएंगे। इसके बाद अभिभावक लौट गए।