{"_id":"585574654f1c1bc72b649ce1","slug":"father-scolded-teenager-then-took-the-noose","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने डांटा तो किशोरी ने लगा लिया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता ने डांटा तो किशोरी ने लगा लिया फंदा
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 17 Dec 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
फाइनेंसर सुसाइड
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खोड़ा स्थित वंदना एंकलेव में 15 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में किशोरी ने आत्महत्या करने का कारण परिवार वालों की डांट बताया है।थाना खोड़ा एसएचओ जेपी चौबे ने बताया कि वंदना एंकलेव कालोनी में राम अवतार परिवार के साथ रहते हैं। वह नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।
15 वर्षीय बेटी चांदनी सातवीं क्लास की छात्रा थी। शुक्रवार को दंपति ऑफिस गए थे। दोनों ऑफिस से लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन गेट नहीं खुला। इस दौरान आस पड़ोस के लोग इकठ्ठा हो गए। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो देखा किशोरी का शव फंदे से लटका हुआ है।
विज्ञापन
लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।एसएचओ ने बताया कि पिता छह महीने पहले ही बेटी को बिहार से लेकर आए थे। शव के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें चांदनी ने कई बार लिखा है कि मम्मी, पापा मुझे माफ कर देना।
विज्ञापन
उसने सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि पिता उसे पागल कहते थे। सुसाइड नोट में उसने पिता के डांटने का जिक्र किया है।