फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Farmers hit by heavy object on the head killed

सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर किसान को मार डाला

Sun, 05 Feb 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /मुरादनगर
ब्यूरो, अमर उजाला /मुरादनगर Updated Sun, 05 Feb 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
Farmers hit by heavy object on the head killed
मृतक महेश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कनौजा गांव में शुक्रवार रात एक किसान की सिर में भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार सुबह उसी के खेत में ट्यूबवेल पर पड़ा मिला। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। मृतक के बेटे ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


कनौजा गांव निवासी महेश त्यागी (58) किसान थे। उनके परिवार में एक बेटा जतिन उर्फ जोनी है और बेटी की शादी हो चुकी है। तीन माह पहले महेश त्यागी ने कुछ जमीन बेचकर मकान और ट्यूबवेल का निर्माण कराया था। बेटे जतिन ने बताया कि अक्सर उनके पिता महेश ट्यूबवेल पर ही सोते थे।
विज्ञापन


शुक्रवार रात भी वह ट्यूबवेल पर सोने चले गए थे। शनिवार सुबह करीब दस बजे गांव के एक व्यक्ति ने ट्यूबवेल पर उनका शव पड़ा देखा। उसकी सूचना पर परिजन और ग्रामीण वहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि किसी भारी वस्तु से उनके पिता के सिर पर कई प्रहार किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खून के छींटे दीवार और गेट पर भी थे। एसओ हरिदयाल यादव ने बताया कि मृतक के बेटे जतिन की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला शराब पीकर आपसी झगड़े के दौरान हत्या का लग रहा है। 


डेढ़ साल पहले ही जेल से छूटकर आए थे महेश 
ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो साल पहले किसान महेश की पत्नी की जलकर मौत हो गई थी। इस मामले में महेश 4 से 6 महीने के लिए जेल गया था और कुछ महीने पहले ही सजा काटकर लौटा था। ग्रामीणों का यह भी कहना था कि महेश शराब पीने का आदी था और नशे में गाली गलौच करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed