फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Exit at Route diversion today and tomorrow

आज और कल रूट डायवर्जन देखकर निकलें

Tue, 11 Oct 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 11 Oct 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Exit at Route diversion today and tomorrow
ट्रै‌फिक - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को दशहरा और बुधवार को मोहर्रम है, जिनके मद्देनजर शहर में रूट डायवर्जन किया गया है। दशहरा पर शाम पांच से रात 12 बजे तक और मोहर्रम पर दोपहर एक बजे से रात करीब 8 बजे तक डायवर्जन रहेगा।इससे दिल्ली और नोएडा आने-जाने वालों को दिक्कत होगी।

विज्ञापन


जाम से बचना है तो गोशाला फाटक से शहर की तरफ आने-जाने वाले सादिक की पुलिया से आ जा सकते हैं, जबकि जीटी रोड से गुजरने वाले एनएच-24 से विवेकानंदनगर फ्लाईओवर से गंतव्य को आ जा सकते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए दो सीओ, चार एसएचओ/एसओ, 31 दरोगा, 13 हेड कांस्टेबल, सात महिला उपनिरीक्षक, 20 महिला कांस्टेबल, 300 सिपाही, 30 होमगार्ड, तीन कंपनी पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है। इनके अलावा सात पीसीआर, तीन कंपनी पीएसी और दो फायर टैंकर भी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी केएस इमेनुएल ने बताया लोगों से अपील की है कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखे तो तुरंत इसकी सूचना पर पुलिस को दें।

       यह रहेगा रूट डायवर्जन
- लालकुआं और साजन मोड़ से किसी भी भारी वाहन को चौधरी मोड़ की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। इन्हें डायवर्ट एनएच-24 बाईपास या विवेकानंदनगर फ्लाईओवर से भेजा जाएगा।
- चौधरी मोड़ से केवल रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहन ही आ जा सकेंगे।


- रेलवे रोड से किसी भी वाहन को घंटाघर की तरफ नहीं आने दिया जाएगा।
- रेलवे स्टेशन रोड बजरिया रोड कट से कोई वाहन घंटाघर की तरफ नहीं जाएगा।


- मेरठ तिराहे से किसी भी वाहन को पुराना बस अड्डा और हापुड़ मोड़ की ओर नहीं आने दिया जाएगा। इन सभी वाहनों को मेरठ रोड, घूकना मोड़ एवं एएलटी चौराहा होते हुए गंतव्य को भेजा जाएगा।
- पुराना बस अड्डा से हापुड़ मोड़ की ओर किसी भी वाहन को नहीं आने दिया जाएगा। इन वाहनों को संजय गीता चौक, घूकना होते हुए भेजा जाएगा।


- गोशाला फाटक से किसी भी वाहन को जस्सीपुरा की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। इन वाहनों को एनएच-24 से गंतव्य को भेजा जाएगा।

मोहर्रम पर निकाला जाएगा जुलूस
शहीदाने करबला और हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में बुधवार को मोहर्रम के दसवें रोज मातम करते हुए जुलूस-ए-ताजिए निकाले जाएंगे और करबला में दफन किए जाएंगे।आमाले रोजे आशूर अदा किया जाएगा। दिनभर मजलिस नोहा मातम होगा। दोपहर को शिया समुदाय के लोग ताजिए निकालेंगे। हुसैन की याद में मातमपुर्सी करेंगे।


शहादत-ए-इमाम हुसैन और करबला में मसाइब पढ़े जाएंगे। शहर में अखाड़े निकाले जाएंगे, जो मातम करते हुए चलेंगे। कैलाभट्टा, दिल्ली गेट, डासना गेट, रमते राम रोड से नया गंज होते हुए अखाड़े घंटाघर पर आकर मिलेंगे। इनके अलावा विजयनगर और कैलाखेड़ा से भी जुलूस जस्सीपुरा मोड़ होते हुए घंटाघर पहुंचेेगा।

रात करीब आठ बजे जीटी रोड स्थित करबला ले जाकर ताजिए दफन किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed