{"_id":"5831f2914f1c1bb404b39d8e","slug":"engineers-took-account-of-fraudulent-loans","type":"story","status":"publish","title_hn":" धोखाधड़ी कर इंजीनियर के खाते से लिया लोन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी कर इंजीनियर के खाते से लिया लोन
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Mon, 21 Nov 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनगर में रहने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर का डुप्लीकेट पेन कार्ड बनाकर इंदौर के रहने वाले एक युवक ने फर्जी तरीके से चार लाख रुपये का लोन ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित विजय कुमार वर्मा राजनगर में परिवार के साथ रहते हैं। वह नोएडा सेक्टर-34 स्थित एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उन्होंने बताया कि एनएच 24 स्थित एक बिल्डर प्रोजेक्ट में फ्लैट बुक कराया था।
इसके लिए उन्हें लोन की जरूरत थी। लोन लेने के लिए जब वह अपने बैंक की शाखा गए तो उन्हें बैंककर्मियों ने बताया कि उनके पेन कार्ड के माध्यम से पहले से ही चार लाख रुपये का लोन लिया गया है।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने आयकर विभाग के पेन कार्ड विभाग से मामले की शिकायत की। आयकर विभाग ने उन्हें बताया कि उनके पेन कार्ड नंबर से इंदौर मध्यप्रदेश के पीतमपुरा स्थित एसबीआई की शाखा से एक व्यक्ति ने चार लाख रुपए का लोन ले रखा है।
उन्हें ये भी जानकारी हुई कि उक्त व्यक्ति की जन्मतिथि भी उनकी जन्मतिथि से मेल खाती है। फर्क केवल पिता के नाम में है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए रविवार को कविनगर थाने में तहरीर दी। वहीं इस संबंध में एसओ कविनगर अवधेश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।