{"_id":"573f69cb4f1c1be71fac6ffa","slug":"electric-short-circuit-burnt-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से इलेक्ट्रिक शॉप जली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शार्ट सर्किट से इलेक्ट्रिक शॉप जली
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 21 May 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
एसी, सीसीटीवी कैमरे समेत लाखों का सामान जला
- फोटो : अमर उजाला
शार्ट सर्किट से लगी आग से सिहानी गेट बाजार स्थित इलेक्ट्रिक शॉप जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड ने तीन वाटर टेंडरों से दो घंटे में आग बुझाई। सिहानी गेट व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनुराग गर्ग ने बताया कि यह दुकान नेहरूनगर निवासी अशोक गोयल की है।
विज्ञापन
दुकान वह और उनका बेटा अंकित गोयल चलाते हैं। तीन मंजिला बिल्डिंग में यह दुकान भूतल पर है। बृहस्पतिवार रात करीब दो बजकर 40 मिनट पर दुकान के आसपास के घरों में धुआं फैल गया। अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
पड़ोसियों ने आग की सूचना दुकान मालिक और पुलिस कंट्रोल रूम में दी। 10 मिनट में फायर ब्रिगेड और अंकित गोयल मौके पर पहुंच गए। अंकित ने बताया कि दुकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी, जिससे स्प्लिट एसी, सीसीटीवी कैमरा और दुकान में खड़ा स्कूटर आदि लाखों का सामान जल गया।
विज्ञापन
वहीं, लोगों का कहना है कि फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना इलेक्ट्रिक शॉप के पास ही गारमेंट्स शॉप भी हैं, जिनमें आग फैलने से बाजार की कई दुकानें जल सकती थीं।
गिफ्ट शॉप में आग लगने से बची
सिहानी गेट बाजार में शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे एक गिफ्ट शॉप में आग लगने से बच गई। दुकान के ऊपर जा रहे विद्युत तारों में स्पार्किंग हुई, इससे वहां खलबली मच गई। लोग दुकानों से बाहर निकल आई। गनीमत रही कि चिंगारी से दुकान चपेट में नहीं आई।