{"_id":"56f6a52e4f1c1b1e1ff14e48","slug":"du-student-manipulating-the-inspector-s-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा के बेटों ने की डीयू छात्रा से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा के बेटों ने की डीयू छात्रा से छेड़छाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 27 Mar 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
किशोरी
- फोटो : demo
विजयनगर में रहने वाले एक दरोगा के तीन बेटों पर डीयू छात्रा से छेड़खानी का आरोप है। तीनों बेटों के खिलाफ विजयनगर थाने में छात्रा से छेड़खानी करने और विरोध जताने पर उसके भाइयों से मारपीट करने की शिकायत की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, आरोपियों के पिता मेरठ मेें तैनात हैं।
विज्ञापन
छात्रा दिल्ली के पटपड़गंज की रहने वाली है। विजयनगर की सेन विहार कालोनी में एक रिश्तेदार के घर होली खेलने आई थी। आरोप है कि मोहल्ले में रहने वाले दरोगा का बेटा उस पर कई बार कमेंट्स कर चुका था। शुक्रवार को वह घर के बाहर खड़ी थी, इस दौरान दरोगा के तीनों बेटे उस पर फब्तियां कसने लगे, विरोध जताने पर छात्रा से छेड़छाड़ की कोशिश की गई।
विज्ञापन
छात्रा ने शोर मचाया तो वे भाग गए। छात्रा ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। छात्रा के भाइयों ने विरोध जताया तो आरोपियों ने घर में घुसकर उनसे मारपीट की। घटना की शिकायत छात्रा ने विजयनगर पुलिस से की है।
विज्ञापन
छात्रा के भाई का आरोप है कि आरोपी अपने पिता का नाम लेकर उन्हें धमकी दे रहे हैं। छात्रा खौफ में है, पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एसओ विजयनगर सुरेंद्र यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।