फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   DU student arrested, including seven crooks

डीयू स्टूडेंट समेत सात बदमाश गिरफ्तार

Sat, 18 Jun 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 18 Jun 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
DU student arrested, including seven crooks
किराना व्यापारी से स्कू टी सहित लूटे थे डेढ़ लाख रुपये - फोटो : अमर उजाला

सिहानी गेट पुलिस ने अंबेडकर रोड से एक डीयू स्टूडेंट समेत सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो देशी पिस्टल, किराना व्यापारी निशांत रहेजा से लूटी गई स्कूटी, डेढ़ लाख रुपये, पेन कार्ड, एटीएम और चोरी के जेवर बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

  
पकडे़ गए आरोपी भारत उर्फ प्रेम निवासी कुइयां, फर्रुखाबाद, देव तिवारी निवासी भोजपुर, फर्रुखाबाद, मोहित निवासी स्याना, बुलंदशहर, नंदकिशोर उर्फ  नंदू निवासी भाग्य विहार, दिल्ली, शिवा निवासी राधा कुंज कालोनी कविनगर, सिकंदर निवासी सिद्धार्थ विहार और ऋषभ निवासी सिरसागंज फिरोजाबाद हैं।
विज्ञापन


इनमें नंद किशोर दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। शिवा 12वीं और देव, मोहित दसवीं पास हैं। यह गैंग विजयनगर में शनि बाजार के पास किराए पर रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम ने बताया कि इन लुटेरों ने 13 जून को किराना व्यापारी निशांत रहेजा से गांधी नगर में स्कूटी और डेढ़ लाख रुपये लूटे थे।

वारदात की प्लानिंग निशांत के पूर्व क र्मचारी सिकंदर ने गैंग लीडर भारत के साथ की थी। सिकंदर चार साल पहले निशांत के पास नौकरी करता था, बाद में वह भारत के संपर्क में आकर चोरी और लूट करने लगा।

सिकंदर ने ही साथियों के साथ वारदात से पहले निशांत की रेकी की थी। वारदात को भारत, मोहित और डीयू छात्र नंदकिशोर के  साथ अंजाम दिया था। आरोपियों ने विजयनगर में भी एक चोरी की वारदात की थी, जिसमें चोरी किए गए साढे़ चार हजार रुपये बरामद हुए हैं। यह गैंग मौज मस्ती करने और हिल स्टेशन घूमने के लिए वारदात करता था।


ऑटो से भी वारदात की आशंका
नंदकिशोर 12वीं में 73 प्रतिशत अंक से पास होने का दावा करता है। पुलिस का कहना है कि वह ऑटो भी चलाता है। अंदेशा है कि वह साथियों संग ऑटो में भी सवारियों से लूटपाट की घटनाएं करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed