फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   dropping and began to steal from Tihar jail

तिहाड़ जेल से छूटते ही करने लगे चोरी

Wed, 25 May 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Wed, 25 May 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
dropping and began to steal from Tihar jail
मकान में ताला लटका देख करते थे चोरी - फोटो : अमर उजाला

ते थे और जिस फ्लैट के बाहर ताला लगा दिखता था, उसे निशाना बनाते थे। 22 चोरियों का खुलासा कर इनसे करीब 10 लाख की ज्वैलरी, 50 हजार नगद,  एलसीडी, कुकर, कार और अन्य सामान बरामद किया गया है।

विज्ञापन


सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव ने बताया कि पकड़े गए चोर कमल निवासी नंदग्राम, महेंद्र निवासी विजय विहार दिल्ली, ललित निवासी रूपनगर दिल्ली हैं। ललित उर्फ लोकेश कमल का साला है। इन्हें चेकिंग के दौरान सोमवार रात वसुंधरा कट से पकड़ा गया।
विज्ञापन


वर्ष 2005 में मंगोलपुरी, दिल्ली में एक व्यक्ति की हत्या की कोशिश के मामले में तीनों चार वर्ष से तिहाड़ जेल में बंद थे। करीब तीन माह पहले जेल से छूटने के बाद ट्रांस हिंडन के घरों को निशाना बना रहे थे। तीनों वर्ष 1999 से अपराध की दुनिया में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि कोई इन्हें बिल्डिंग में घुसते देखता तो यह खुद को प्लंबर बताते थे। चोरी का माल बेचकर मौज मस्ती करते थे। बरामद कार चोरी के रुपयों से ही खरीदी गई है। जिन घरों के दरवाजों पर इंटरलॉक होता था, वहां चोरी नहीं करते थे। सीओ ने लोगों से इंटरलॉक की प्रयोग करने की अपील की।

थाने में लोगों की भीड़
चोरों के पकड़े जाने की सूचना पर बड़ी संख्या में चोरी का शिकार हुए लोग थाना इंदिरापुरम पहुंचे और माल की पहचान करने लगे। चोरों से पूछताछ में वसुंधरा, इंदिरापुरम, लाजपत नगर समेत कुल 22 चोरियों का खुलासा हुआ है।

हाल ही में लाजपत नगर में दिल्ली पुलिस की सब इंस्पेक्टर के घर हुई लाखों की चोरी भी तीनों ने की थी। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी। फुटेज में तीनों आसानी से पहचान में आ रहे हैं। 1999 से अब तक करीब 100 चोरियों को अंजाम दे चुके हैं।


कोई दिखा खुश, कोई निराश
7 मई 2016 को चोरी हुई थी। चोर पकड़े जाने की सूचना मिली तो थाने आए हैं, मगर घर से चुराए गहने और लैपटॉप नहीं हैं। - पूजा रानी, वसुंधरा सेक्टर-5
28 अप्रैल 2016 को घर में चोरी हुई थी। कुछ गहने ऐसे लग रहे हैं, जैसे घर से चोरी हुए थे। पूरी तो नहीं, मगर कुछ ज्वैलरी मिलने से खुश हूं। - पीपी सिंह, वसुंधरा सेक्टर-1

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed