फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   DM seeks report on the death of a prisoner from Superintendent

बंदी की मौत पर डीएम सुपरिंटेंडेंट से मांगी रिपोर्ट

Wed, 28 Dec 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला/ गाजियाबाद Updated Wed, 28 Dec 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
DM seeks report on the death of a prisoner from Superintendent
jail shimla

नेशनल ह्युमन राइट कमीशन (एनएचआरसी) ने अंडर ट्रायल बंदी की मौत पर डीएम और जेल सुपरिंटेंडेंट से रिकार्ड और रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट और रिकार्ड मुहैया कराने के लिए छह सप्ताह का वक्त दिया गया है। गत 19 नवंबर को डासना जेल में बंद दहेज मांगने के आरोपी बंदी फरमान अहमद (22) पुत्र नियाज निवासी हिंडन विहार की इलाज के दौरान जीटीबी अस्पताल में मौत हो गई थी।

विज्ञापन


उसे 15 नवंबर 2015 को दहेज उत्पीड़न में सिहानी गेट पुलिस ने जेल भेजा था। फरमान के पिता ने पुलिस को बताया था कि एक हादसे में फरमान के सिर पर चोट लगी थी, जिसके बाद से उसके सिर में दर्द रहता था। सिर में दर्द होने पर उसे उसे जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे एमएमजी जिला अस्पताल रेफर किया गया और वहां से जीटीबी अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


वहां फरमान की मौत हो गई। एनएचआरसी की ओर से डेड बॉडी की प्राथमिक जांच रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, पोस्टमार्टम की विडियो कैसेट या सीडी, मजिस्ट्रियल इंक्वायरी रिपोर्ट, डिटेल्ड रिपोर्ट, जेल में भर्ती के दौरान की मेडिकल रिपोर्ट, मेडिकल ट्रीटमेंट के रिकार्ड समेत अन्य रिकार्ड या रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम कार्यालय में भेजे गए पत्र में चेतावनी भी दी गई कि छह सप्ताह में रिकार्ड-रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराने पर डीएम और जेल सुपरिंटेंडेंट को नोटिस जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed