{"_id":"58596e614f1c1bd663e3a099","slug":"dgm-sent-grafter-dasna-jail-gm-seek","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वतखोर डीजीएम को भेजा डासना जेल, जीएम की तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वतखोर डीजीएम को भेजा डासना जेल, जीएम की तलाश
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 20 Dec 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप्टिकल फाइबर केबल का ठेका देने के नाम पर दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए बुलंदशहर बीएसएनएल के डीजीएम आरएस वर्मा को कोर्ट ने डासना जेल भेज दिया है। सीबीआई की अर्जी पर सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश राजेंद्र प्रसाद ने आरोपी अफसर से पूछताछ के लिए दो दिनों का पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कर लिया है।
सीबीआई को अब इसी मामले के दूसरे आरोपी जीएम आरवी वर्मा की तलाश है।आरोपी अफसर को सीबीआई टीम मंगलवार शाम करीब पौने पांच बजे विशेष न्यायाधीश अनिल कुमार झा की कोर्ट पहुंची। न्यायाधीश के अवकाश पर होने के चलते आरोपी को विशेष न्यायाधीश राजेंद्र प्रसाद की कोर्ट में पेश किया गया।
सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजक नईम राजा और पुष्कर ने बताया कि गाजियाबाद की ईगल कंस्ट्रक्शन फर्म के मालिक पवन कुमार ने सीबीआई से शिकायत की थी कि बुलंदशहर में आप्टिकल फाइबर केबल डालने का ठेका दिए जाने की एवज में डीजीएम आरएस वर्मा 10 हजार और जीएम आरवी वर्मा 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
ठेकेदार की शिकायत पर सीबीआई ने इंस्पेक्टर सुधाकर के नेतृत्व में टीम का गठन किया और सोमवार को डीजीएम आरएस वर्मा को दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जीएम उस समय वहां से जा चुका था। ठेकेदार ने जीएम से फोन पर बात की तो उसने पैसे डीजीएम को ही देने को कहा था।
इसी आधार पर सीबीआई ने जीएम आरवी वर्मा को भी एफआईआर में नामजद किया है। सीबीआई ने अर्जी देकर कोर्ट से आरोपी को पूछताछ के लिए रिमांड पर दिए जाने की मांग की। सीबीआई की अर्जी पर विचार के बाद कोर्ट ने आरोपी का दो दिन का रिमांड मंजूर कर लिया।
कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि रिमांड की अवधि 21 दिसंबर से शुरू होगी। ऐसे में फिलहाल आरोपी को रात करीब आठ बजे डासना जेल भेज दिया गया।