{"_id":"58a8967c4f1c1bd257d86919","slug":"defence-ministry-office-section-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा मंत्रालय के सेक्शन ऑफिस को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रक्षा मंत्रालय के सेक्शन ऑफिस को मारी गोली
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Sun, 19 Feb 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयनगर में बाइक सवार हमलावरों ने रक्षा मंत्रालय के सेक्शन अफसर सूबे सिंह (58) को गोली मार दी है। यशोदा अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है, उनकी हालत गंभीर है। विजयनगर पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। इस संबंध में सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है, जिसमें एक पार्षद समेत चार नामजद हैं और तीन अज्ञात हैं।
वारदात शनिवार शाम करीब पांच बजे विजयनगर बाईपास के पास शांति नगर प्लांट वाले रोड पर हुई। दुर्गा चौक दिल्ली में रहने वाले सूबे सिंह विजयनगर निवासी भाई महेंद्र पाल के साथ अपना खेत देखने गए थे।
उन्होंने अपनी खेत पर प्लॉटिंग होती देखी तो विरोध किया। उनका कहना था कि यह खेत उनकी है। दूसरी तरफ, हमलावरों का कहना था कि जमीन उन्होंने खरीदी है। इस दौरान आरोपियों ने गोलियां बरसा दीं और पीठ में दो गोली लगने से सूबे सिंह घायल हो गए और हमलावर बाइकों पर भाग निकले।
विज्ञापन
सूचना पर विजयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। गंभीर हालत में उन्हें कोलंबिया एशिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें यशोदा अस्पताल रेफर किया गया है। उनका ऑपरेशन चल रहा है। वह आईसीयू में हैं।
इस संबंध में एसपी सिटी ने बताया कि जमीन के विवाद का मामला है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।