{"_id":"5829f7a34f1c1b58368fe31e","slug":"death-of-the-soldier-who-shot-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को गोली मारने वाले सिपाही की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुद को गोली मारने वाले सिपाही की मौत
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Mon, 14 Nov 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
गाोली मारी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जजेज कंपाउंड कालोनी में शुक्रवार दोपहर खुद को गोली मारने वाले सिपाही आदेश कुमार की मौत हो गई। सोमवार सुबह उसने ने दिल्ली फोर्टिस अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर से परिजनों में चीख पुकार मच गई। शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
सिपाही आदेश कुमार (28) बलवीर सिंह गाजियाबाद जिले के कविनगर थानाक्षेत्र के रजापुर निवासी था। आदेश कुमार 2011 में पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था। आदेश की तैनाती मुरादाबाद पुलिस लाइन में थी। वह जजेज कंपाउंड कालोनी की गार्द में ड्यूटी दे रहा था। उसके साथ सिपाही विनय पंवार निवासी शामली भी गार्द में ड्यूटी पर था।
विज्ञापन
जज कंपाउंड कालोनी के आवास में दोनों सिपाहियों के अलावा सिपाही अंकित कुमार निवासी हापुड भी रहता है। शुक्रवार दोपहर बारह बजे विनय पंवार खाना खाने के लिए चला गया था और सिपाही अंकित रूम में ही सो रह था। जबकि आदेश ड्यूटी पर था। इसी दौरान आदेश ने थ्री नॉट थ्री रायफल से अपने सीने में गोली मार ली थी।
विज्ञापन
फायरिंग की आवास सुनकर अंकित जाग गया था। इस घटना से कालोनी में हड़कंप मच गया था। आदेश को कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उसे दिल्ली फोर्टिस अस्पताल भेज दिया था। डाक्टरों न ऑपरेशन के बाद गोली निकाल दी थी। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर डीके शर्मा ने बताया कि आदेश की हालत में सुधार होने लगा था।
सोमवार को उसे आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। लेकिन जनरल वार्ड में आते ही उसकी हालत बिगड़ गई। उसे दोबारा आईसीयू में भर्ती कराया गया था। लेकिन उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। गाजियाबाद में उसके पैतृक गांव में सिपाही के शव का अंतिम संस्कार किया गया है।