फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Crooks robbing fugitives arrested tractor driver kidnapped

चालक को अगवा कर ट्रैक्टर लूटकर भागता बदमाश गिरफ्तार

Sat, 02 Apr 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 02 Apr 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Crooks robbing fugitives arrested tractor driver kidnapped
Arrested - फोटो : अमर उजाला

दनकौर से चालक को अगवा कर ट्रैक्टर लूटकर भाग रहे एक बदमाश को कविनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूटा गया ट्रैक्टर बरामद किया है, जबकि उसके दो साथी भागे हुए हैं।

विज्ञापन



ट्रैक्टर मालिक देवराज सिंह अलीगढ़ के हामिदपुर में रहते हैं। देवराज ने बताया कि चालक मंटू ट्रॉली रिपेयर कराने शुक्रवार सुबह सिकंदराबाद गया। करीब साढ़े 11 बजे वापस जाते हुए दनकौर नहर पर कार सवार तीन बदमाशों ने मंटू को ओवरटेक कर रोका और लूटपाट करने लगे। विरोध पर चाकू से घायल कर दिया।
विज्ञापन


दो बदमाशों ने मंटू को कार में अगवा कर लिया, तीसरा बदमाश ट्रैक्टर लेकर भागा। देवराज ने बताया कि मंटू को बदमाश जॉली में फेंक गए, राहगीरों की मदद से उसने फोन कॉल कर उन्हें सूचना दी। उन्होंने नोएडा पुलिस को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने वायरलेस के जरिए आसपास के जिलों की पुलिस को अलर्ट किया। एसएचओ कविनगर अशोक सिसौदिया ने बताया कि पुलिस ने चेकिं ग शुरू कर दी। दोपहर डेढ़ बजे हापुड़ चुंगी पर ट्रैक्टर समेत मनवीर निवासी श्यावली गांव, बुलंदशहर को गिरफ्तार किया।

वह वर्ष 1990 से चोरी और लूट की वारदातें कर रहा है। कविनगर पुलिस ने उसे 1992 में कार चोरी के मामले में जेल भेजा था। आरोपी ने बताया कि उसके अन्य दो साथी संजय और राजू हैं।


एक प्रधान के  जरिए उन दोनों से उसकी मुलाकात हुई थी। नोएडा पुलिस को गिरफ्तारी की जानकारी दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि लूटे गए ट्रैक्टर को हरियाणा में बेचने की प्लानिंग थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed