फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Credit card pockets and three were in foreign currencies Shopping

क्रेडिट कार्ड जेब में और तीन विदेशी करेंसियों में हो गई शॉपिंग

Fri, 09 Dec 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Fri, 09 Dec 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Credit card pockets and three were in foreign currencies Shopping
अपराध - फोटो : अमर उजाला
प्रताप विहार इलाके में रहने वाले एक युवक के क्रेडिट कार्ड से ठगों ने तीन विदेशी करेंसियों में ऑनलाइन शॉपिंग कर ली। ठगों ने तीन बार में एक लाख 17 हजार रुपये की ठगी की। कार्ड की लिमिट खत्म होने के बाद भी 17 बार शॉपिंग करने की कोशिश की गई। 
विज्ञापन


पीड़ित आदेश त्यागी परिवार के साथ एम ब्लॉक सेक्टर-12 प्रताप विहार में परिवार के साथ रहते हैं। वह नोएडा सेक्टर-62 की एक कंपनी में प्राइवेट जॉब करते हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह जब वह उठे तो उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया कि उनके क्रेडिट कार्ड की लिमिट समाप्त हो गई है।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने कस्टमर केयर कॉल कर मामले की शिकायत की। कस्टमर केयर अधिकारी ने उन्हें बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड से बुधवार रात किसी ने पहले यूरो करेंसी में 62 हजार रुपये, फिर पाउंड करेंसी में 50 हजार और अंत में डॉलर में 5 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके कार्ड से कुल एक लाख 17 हजार रुपये की शॉपिंग की गई है। आदेश का कहना है कि क्रेडिट कार्ड कंपनी की ओर से इस लेन-देन का उनके मोबाइल पर कोई मैसेज नहीं आया था। इस संबंध में आदेश ने बृहस्पतिवार को विजय नगर थाने में तहरीर दी है। सीओ फर्स्ट इंद्रपाल सिंह का कहना है कि इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। 

ऐसे बचें ऑनलाइन ठगी से
सेंट्रल बैंक के चीफ मैनेजर भारत जैन ने बताया कि ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए लोग किसी को भी अपने एकाउंट और क्रेडिट कार्ड की जानकारी न दें। इसके अलावा लोग बैंक की डिटे्ल्स, पिन नंबर, एटीएम कार्ड का सीवीवी नंबर, ओटीपी नंबर किसी के साथ शेयर न करें।


लोगों को चार से छह माह बाद अपना पिन नंबर बदल लेना चाहिए। इसके अलावा अगर कोई भी व्यक्ति बैंक कर्मचारी बनकर कॉल करे तो उसे खाते से संबंधित जानकारी न बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed