फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Court room fire, burn Witness Box

कोर्ट रूम में लगी आग, विटनेस बॉक्स जला

Fri, 21 Oct 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला/ गाजियाबाद Updated Fri, 21 Oct 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Court room fire, burn Witness Box
आग - फोटो : अमर उजाला

सिविल कोर्ट परिसर स्थित एक न्यायालय में बृहस्पतिवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सवेरे सफाई करने पहुंचे कर्मचारी ने कोर्ट रूम से धुआं निकलता देखा तो तत्काल ही पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


मामला उच्चाधिका‌रियों के संज्ञान में डालने के बाद कोर्ट रूम का ताला तोड़ा गया और आग पर काबू पाया गया। इस आग में विटनेस बॉक्स और डायस का थोड़ा का हिस्सा जल गया। जानकारी के अनुसार कोर्ट संख्या-6 विगत कई माह से रिक्त चल रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सफाई कर्मचारी जब कोर्ट के बाहर बरामदों की सफाई के लिए पहुंचा तो कोर्ट संख्या 6 से धुआं निकलता दिखा। खिड़की से देखा तो अंदर आग लगी हुई थी। मामले की जानकारी जनपद न्यायाधीश को दी गई। अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में कोर्ट रूम का ताला तोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट में लगे सिलेंडर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। तब तक अग्निशमन की एक गाड़ी वहां पहुंच चुकी थी। जरा ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत यह रही कि इस आग में किसी प्रकार के रिकॉर्ड को नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने का कारण बिजली के तारों में शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। हालांकि इसके लिए जांच बैठा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed