{"_id":"57c494074f1c1bc6602cba29","slug":"collection-agent-robbed-of-rs-1-50-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्शन एजेंट से 1.50 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलेक्शन एजेंट से 1.50 लाख रुपये लूटे
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 30 Aug 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-58 पर मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार रात पांच बदमाशों ने स्कूटी सवार कलेक्शन एजेंट से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। हालांकि सिहानी गेट पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
पीड़ित बृजेश बुलंदशहर के रहने वाले हैं और भट्टा नंबर-5 में रहते हैं। वह मेरठ रोड पर स्थित धूमल कंपनी में कलेक्शन एजेंट हैं। बृजेश ने बताया कि वह मेरठ के खरखौदा इलाके से पेमेंट लेने गए थे।
वह रात करीब साढ़े आठ बजे स्कूटी से वापस लौट रहे थे। मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचे तो वहां खड़े पांच बदमाशों ने उनकी स्कूटी रुकवाकर उनके साथ मारपीट की। उनकी जेब में रखे 23 हजार रुपये निकाले और इसके बाद उनके बैग में रखे पेमेंट के एक लाख 27 हजार रुपये लूटकर भाग गए।
विज्ञापन
वह सिहानी गेट थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में सिहानी गेट एसएचओ का कहना है कि बृजेश नशे में थे। पूछताछ में बताया कि बदमाश उनसे लूट के बाद उनकी स्कूटी छोड़कर चले गए हैं।
जब उनसे स्कूटी के बारे में पूछा गया कि उनकी स्कूटी कहां है तो वह बता नहीं पाए। लूटी गई रकम पहले डेढ़ लाख बता रहे थे, बाद में 90 हजार बताई। एसएचओ ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला फर्जी लग रहा है। गहनता से जांच की जा रही है।