फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Children in big fights, concluding 16 injured

बच्चों के झगड़े में बड़े भिड़े, 16 घायल

Sun, 11 Dec 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 11 Dec 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Children in big fights, concluding 16 injured
लाठी - फोटो : amar ujala

ढबारसी गांव में क्रिकेट मैच के दौरान बच्चों में हुई कहासुनी ने रविवार को तूल पकड़ लिया। दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव के बाद फायरिंग हुई, जिसमें दोनों तरफ के 16 लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शनिवार को रब्बान और कलवा पक्ष के पक्ष के बच्चों के बीच क्रिकेट मैच के दौरान कहासुनी हो गई थी। तब तो लोगों ने बीचबचाव कर मामला सुलझा दिया था, लेकिन रविवार दोपहर फिर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


रब्बान पक्ष का आरोप है कि कलवा पक्ष के लोग उनके घर में घुस आए और लाठी-डंडों से मारपीट कर पथराव किया और कई राउंड फायरिंग की, जिसमें रब्बान, खालिद, शानू, इमरान, आदिल, अब्दुल, आमिर, अमजद, सलीम और मोहसिन घायल हो गए। साथ ही एक कार तोड़ दी गई और सिंडिकेट बैंक के मित्र बैंक में भी तोड़फोड़ की गई, जो रब्बान ने लिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ, कलवा पक्ष के कलवा, साजिद, आकिल, अमीना, अयूब और अब्दुल्ला घायल हुए हैं। वह रब्बान पक्ष पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। सूचना पर मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।


इस संबंध में एएसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों के दो दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांच जारी है, रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed