{"_id":"570bd7f44f1c1bcd444a6abc","slug":"child-rape-case-in-bhojpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजपुर में बच्ची से रेप का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भोजपुर में बच्ची से रेप का मामला
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 12 Apr 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
का्रइम
- फोटो : अमर उजाला
भोजपुर में पांच साल की बच्ची को अगवा कर रेप के मामले में आरोपी चाचा मुदस्सिर को भोजपुर पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। पुलिस हिरासत में उसने बताया कि वारदात से पहले उसने बियर पी थी, वह नशे में था।
विज्ञापन
उसके दिमाग में गलत ख्याल आया और उसने घिनौनी हरकत की। दूसरी तरफ, बच्ची की हालत गंभीर है। वह अस्पताल में भर्ती है।
एसपी रूरल राकेश पांडेय ने बताया कि आरोपी मुदस्सिर ने पहले खुद को बेकुसूर बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी। लेकिन थाने पर ग्रामीणों की भीड़ देख उसे पिटाई का डर लगा और उसने जुर्म स्वीकार किया।
विज्ञापन
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने पांच हजार रुपये का इनाम और प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है। बता दें कि रविवार तड़के भोजपुर की एक कालोनी में रहने वाली बच्ची को उसके घर से अगवा कर रेप किया गया था।
विज्ञापन
बच्ची ने पुलिस को तीन शब्द चाचा, जंगल और कपड़ा बताया था। इससे पुलिस को शक हो गया था कि वारदात को किसी जानकार ने अंजाम दिया है। स्निफर डॉग और मौके पर मिले आरोपी के गमछे के जरिए पुलिस उस तक पहुंची थी। मुदस्सिर अविवाहित है।