{"_id":"580e57454f1c1b3924bc2844","slug":"child-injured-in-building-construction-the-builder-had-them-beaten-helpful","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन बिल्डिंग में बच्चा घायल, मददगार को बिल्डर ने पिटवाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निर्माणाधीन बिल्डिंग में बच्चा घायल, मददगार को बिल्डर ने पिटवाया
ब्यूरो/ अमर उजाला वसुंधरा
Updated Tue, 25 Oct 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
इसी बिल्डिंग से गिरा था बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-9 स्थित जीएमडी इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माणाधीन इमारत में सोमवार को खेलते खेलते मजदूर का बच्चा गिरकर घायल हो गया। उसकी मदद के लिए आगे आए एक युवक को बिल्डर और उसके बाउंसरों ने बंधक बना लिया।
युवक के साथियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को छुड़वाया और रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। शालीमार गार्डन निवासी पीड़ित युवक एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। सोमवार दोपहर करीब दो बजे वह अपने दो दोस्तों के साथ वसुंधरा जा रहे थे।
इसी दौरान वसुंधरा सेक्टर-9 जीएमडी इंफ्रास्ट्रक्चर की निर्माणाधीन इमारत में एक मजदूर का बच्चा गिरकर घायल हो गया। उसके सिर में चोट लगी थी। तीनों युवकों ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान शालीमार गार्डन निवासी युवक ने घायल बच्चे की फोटो खींच ली।
विज्ञापन
इसी बीच बिल्डर महेश शर्मा और उसके साथी तरुण और अनुज त्यागी ने अपने तीन-चार साथियों के साथ मिलकर उसका मोबाइल छीन लिया। सभी ने युवक से मारपीट की और उसे बेसमेंट में बंधक बना लिया। युवक के दोस्तों ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को छुड़वाया और बिल्डर और उसके दो साथियों को हिरासत में ले लिया। एसओ ने बताया कि महेश शर्मा, अनुज त्यागी, तरुण कपूर के खिलाफ बंधक बनाने और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तीनों आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।