{"_id":"582603274f1c1b6729b3ad3b","slug":"chen-will-eat-or-shoot","type":"story","status":"publish","title_hn":" ‘चेन देगी या गोली खाएगी’ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘चेन देगी या गोली खाएगी’
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Fri, 11 Nov 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
निशानेबाजी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शालीमार गार्डन स्थित गौरी शंकर विहार में शुक्रवार को पुलिस पीसीआर से चंद कदमों की दूरी पर हेलमेट पहने और रुमाल बांधे बदमाशों ने एक शिक्षिका से गन प्वाइंट पर चेन लूट ली। बदमाशों ने शिक्षिका से कहा कि चेन देगी या गोली खाएगी। शिक्षिका ने पुलिस से मदद मांगी, लेकिन पुलिस जब तक कुछ करती, बदमाश फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
गौरी शंकर विहार निवासी हरिओम सिंघल एक कंपनी में लीगल एडवाइजर हैं। उनकी पत्नी मिली सिंघल शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे रिक्शे से स्कूल जा रही थीं। वह शालीमार गार्डन की मुख्य सड़क पर पहुंची थीं कि पीछे से बाइक सवार बदमाश आए और उन पर तमंचा तान दिया।
विज्ञापन
बदमाशों ने चेन देगी या गोली खाएगी की धमकी देते हुए उनके गले से सोने की चेन लूट ली। बदमाश चेन लूट कर पुलिस पीसीआर के सामने से फरार हो गए। मिली चिल्लाते हुए पीसीआर के पास पहुंची और शिकायत की। पीसीआर पर तैनात कर्मियों ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे भाग चुके थे।
विज्ञापन
हरिओम का आरोप है कि जहां पर घटना हुई उससे सौ मीटर की दूरी पर पीसीआर खड़ी थी। एएसपी अनूप सिंह ने बताया की पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीसीआर सवार पुलिस कर्मियों से घटना की जानकारी ली जा रही है।