फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cashier robbed in broad daylight on the highway from 11 million

हाईवे पर दिनदहाड़े कैशियर से लूटे 11 लाख

Mon, 26 Sep 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Mon, 26 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Cashier robbed in broad daylight on the highway from 11 million
लूट

 सीएचसी के पास सोमवार शाम चार बजे कार में सवार चार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर बाइक सवार बिजली निगम के कैशियर से 11.19 लाख रुपये लूट लिए। हाईवे पर दिनदहाड़े लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया लेकिन लुटेरों का पता नहीं लग सका। पुलिस ने दोनों कैशियर से भी पूछताछ की है।

विज्ञापन


त्यागी कालोनी निवासी श्रीनिवास यादव और मोदीनगर रोरी गांव निवासी अरविंद मुरादनगर हाईवे पर स्थित बिजली सब स्टेशन में कैशियर हैं। सोमवार शाम करीब चार बजे दोनों बाइक से आईसीआईसीआई बैंक में 11.19 लाख रुपये जमा कराने जा रहे थे। रुपये एक बैग में थे। हाईवे पर सीएचसी के पास पीछे से आई कार ने ओवरटेक कर बाइक रोक ली।
विज्ञापन


कार से चार बदमाश उतरे और पिस्टल, तमंचा दिखाकर बाइक पर पीछे बैठे अरविंद से रुपयों से भरा बैग छीन लिया। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर बदमाश फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों ने शोर मचाया तो भीड़ जुट गई। सूचना पर पावर कारपोरेशन के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अधिशासी अभियंता अमित कुमार, एसडीओ एसपी सिंह ने मामले में जल्द लुटेरों को पकड़ने की मांग की है। एसओ का कहना है कि सूचना के बाद हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया गया था। मगर बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है।

रेकी के बाद की गई वारदात
लूट की वारदात रेकी के बाद की गई। बिजली सब स्टेशन से कर्मचारियों के निकलते ही करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ितों की मानें तो सब स्टेशन के पास पीछे पहले से ही सफेद रंग की एक कार खड़ी थी।


पावर कारपोरेशन के कैशियर दिनभर में बिल से जमा हुआ कैश लेकर बाइक से बैंक जा रहे थे। तभी यह वारदात हुई। लूट की सूचना एमडी को दे दी गई है। - अमित कुमार, अधिशासी अभियंता मुरादनगर।


यह कैसा अलर्ट
त्योहारों के मद्देनजर पुलिस सुरक्षा के दावे कर रही है। अफसर रोजाना फ्लैग मार्च निकाल रहे हैं। इसके बावजूद बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं है। सरेआम वारदातें कर लुटेरे फरार हो जाते हैं और पुलिस चेकिंग अभियान चलाकर पल्ला झाड़ लेती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed