{"_id":"57fa9ded4f1c1b695228e750","slug":"cashier-11-million-plunderer-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैशियरों से 11 लाख लूटने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैशियरों से 11 लाख लूटने वाला गिरफ्तार
ब्यूरो,अमर उजाला मुरादनगर।
Updated Mon, 10 Oct 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादनगर पुलिस ने पावर कारपोरेशन के कैशियर श्रीनिवास यादव और अरविंद के साथ हुई 11 लाख रुपये की लूट का खुलासा कर दिया है। गिरफ्तार किए गए मास्टर माइंड से पुलिस ने एक कार, एक लाख रुपये और एक तमंचा बरामद किया है।
पकड़ा गया आरोपी मोनू उर्फ देवराज गिरी मसूरी के जलालाबाद का रहने वाला है। मोनू पहले भी मसूरी, मुरादनगर और लोनी से चोरी और लूट की वारदात में जेल जा चुका है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों और मुखबिर की सूचना के बाद मोनू को शनिवार रात टीला मोड़ रोड से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। लूट की इस वारदात में शामिल रहे आमिर और साजिद निवासी पसोंडा साहिबाबाद अभी फरार हैं।
एसपी देहात राकेश कुमार ने बताया कि दो माह लोनी पुलिस ने मोनू की जेल भेजा था, जहां उसकी मुलाकात आमिर से हुई और दोनों में दोस्ती हो गई। आमिर को लोनी और ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने बिजली कैशियर से पांच लाख की लूट के मामले में जेल भेजा था।
विज्ञापन
दोनों एक माह पहले ही जेल से बाहर आए थे। 20 दिनों पहले दोनों ने रावली रोड पर बने बिजलीघर की रेकी की थी। इसके बाद मोनू ने लूट की योजना बनाई थी। किसी को उन पर शक न इसके लिए उन्होंने दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास से 23 सितंबर को एक लग्जरी कार लूटी थी। इसी कार से बदमाशों ने वारदात से दो दिन पहले फिर रेकी की थी।
26 सितंबर को वारदात से पहले मोनू ने इलाके की बाइक से रेकी की थी। उसने अपने साथी आमिर और साजिद को कैशियरों के बिजलीघर से निकलने की सूचना दी। इसके बाद कार में बैठे आमिर और साजिद ने सीएचसी के पास गन प्वाइंट पर लेकर दोनों कैशियरों के साथ लूट की।
इसके बाद बदमाश वह घटना स्थल से 200 मीटर की दूर वाली एक गली में कार मोड़कर भागे तो आगे जाम लगा हुआ था। एक बदमाश कार से उतरकर जाम खुलवाने लगा तो वह स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। उधर शातिर मोनू रेलवे चौकी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के सामने खुद आकर इसलिए खड़ा हो गया, जिससे पुलिस उस पर शक न कर सके।