फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cab driver dies falling from second floor

दूसरी मंजिल से गिरकर कैब चालक की मौत

Tue, 13 Jun 2017 11:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद Updated Tue, 13 Jun 2017 11:32 AM IST
विज्ञापन
Cab driver dies falling from second floor
- फोटो : demo pic

संजय नगर सेक्टर-23 में सोमवार को तड़के ऊबर कैब चालक की मकान की दूसरी मंजिल की बालकनी से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, मृत चालक के भाई ने पत्नी व चार अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


ऊबर कैब चालक अरविंद कुमार (42) संजय नगर सेक्टर-23 में पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था। सोमवार को तड़के तकरीबन चार बजे वह मकान की दूसरी मंजिल से गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भाई रवींद्र ने पुलिस को दी तहरीर में अरविंद कुमार की पत्नी व चार अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कविनगर थाने के एसएचओ नीरज सिंह ने मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिटाई करने के बाद नीचे फेंका
भाई रवींद्र ने बताया कि उनके भाई की पत्नी पहले से ही शादीशुदा थी, उसके दो बच्चे भी थे। कुछ माह पहले उसने अरविंद से शादी कर ली थी। आरोप है भाई की पत्नी का एक दोस्त उससे जलन रखता था। रविवार रात पत्नी के दोस्त ने अन्य लोगों के साथ मिलकर भाई की पिटाई की। बाद में मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे नीचे फेंक दिया।


पुलिस मामले को सुसाइड बताने में जुटी
अरविंद के भाई ने आरोप लगाया कि मामला हत्या का हैं, मगर पुलिस मामले को सुसाइड का बताने में जुटी है। भाई ने बताया कि अगर मामले की सही जांच नहीं कि गई तो वह बड़े अधिकारियों से इसकी शिकायत करेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed