{"_id":"57c098b64f1c1bf707d4f2f3","slug":"businessman-shot-by-bikers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने कारोबारी को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स ने कारोबारी को मारी गोली
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 27 Aug 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
gun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-24 के पास सर्विस रोड पर तीन बाइकर्स ने बिल्डिंग मैटेरियल कारोबारी को गोली मारकर घायल कर दिया। विरोध करने पर साथी बाइक सवार जीजा के सिर में भी तमंचे की बट मार दी।
दोनों घायलों को नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विजय नगर पुलिस मामले को रंजिशन या रोडरेज से जोड़कर देख रही है। देर रात तक इस संबंध में एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई थी।
बिल्डिंग मैटेरियल कारोबारी यतेंद्र और उनके जीजा भगवान बहरामपुर में रहते हैं। बागू में इनकी बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर बाइक पर दोनों घर जा रहे थे।
विज्ञापन
एनएच-24 से सर्विस रोड पर ममता विहार के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाश ओवरटेक कर उनकी बाइक रुकवाने लगे। विरोध करने पर यतेंद्र को गोली मार दी, गोली उनके सीने में लगी।
इस दौरान बदमाशों ने भगवान के सिर में तमंचे की बट मारकर उन्हें भी घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए तो हमलावर भाग गए।
एसओ विजय नगर ने बताया कि मामला रंजिशन या रोडरेज का प्रतीत हो रहा है। लूटपाट नहीं की गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। दूसरी तरफ, घायलों के परिजन का कहना है कि लूटपाट की घटना भी हो सकती है।