फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bullet went in procession, was the nephew of the groom

बारात में चली गोली, दूल्हे के भतीजे को लगी

Thu, 06 Oct 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Thu, 06 Oct 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Bullet went in procession, was the nephew of the groom
अपराध - फोटो : अमर उजाला

हकीमपुरा कालोनी में बुधवार शाम एक बारात में कुछ लोग तमंचे से फायरिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक गोली दूल्हे का भतीजे को लग गई। घायल किशोर को आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से पहले गाजियाबाद फिर मेरठ ले जाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने घायल किशोर के चाचा की शिकायत पर कालोनी के दो सगे भाईयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।हकीमपुरा कालोनी निवासी दिलशाद ने बताया कि उसके भाई वसीम निकाह कालोनी निवासी अनीस की पुत्री से तय हुई थी। बुधवार शाम करीब चार बजे वसीम की बारात की चढ़त हो रही थी।
विज्ञापन


कालोनी के नौशाद उर्फ आडवानी और फरू पुत्रगण निसार शादी समारोह में तमंचों से फायरिंग कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक गोली दूल्हे वसीम के भतीजे बिलाल उर्फ सोनू (14) पुत्र शहजाद को लग गई। गोली लगते ही बिलाल लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद बारात में भगदड़ मच गई। खुशी का माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर हालत में बिलाल को स्थानीय अस्पताल से गाजियाबाद और बाद में मेरठ रेफर किया गया है। आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से बिलाल को गोली मारी है। एसओ सुबोध सक्सेना ने बताया कि घायल बिलाल के चाचा दिलशाद ने कालोनी के दो सगे भाईयों नौशाद और फरू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वारदात के बाद से कालोनी में तनाव की स्थिति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed