फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Board of names of big power backers will be taken to the intersections

चौराहों पर लगेंगे बड़े बिजली बकाएदारों के नाम के बोर्ड

Sat, 24 Jun 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद Updated Sat, 24 Jun 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Board of names of big power backers will be taken to the intersections
board - फोटो : demo pic

विज्ञापन

बिजली बिल जमा न करने वाले बड़े बकाएदारों के नाम के बोर्ड महानगर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर लगाए जाएंगे। पावर कारपोरेशन ‘नेम एंड शेम’ अभियान के अंतर्गत इस तरह बड़े बिजली बकाएदारों पर शिकंजा कसेगा। बड़े बकाएदारों के नामों के साथ बकाया धनराशि भी लिखी जाएगी। ये बोर्ड सब-स्टेशनों पर भी लगाए जाएंगे।

शासन की ओर से बिजली चोरी रोकने और राजस्व वृद्धि के आदेशों के बाद कारपोरेशन ने योजना बनाकर कार्य शुरू कर दिया है। विभाग के 15 जून से शुरू हुए अभियान में अभी तक  2894 बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं, 489 बिजली चोरी के मामलों में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


कारपोरेशन ने कई नोटिस और योजनाओं में सहूलियत देने के बावजूद बड़े बकाएदार बिजली बिल जमा करने को तैयार नहीं है। बकाएदारों से वसूली के लिए विभाग के ‘नेम एंड शेम’ अभियान के तहत विभाग की ओर से बोर्ड लगाने के लिए शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों को चिह्नित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी सप्ताह यह बोर्ड विभिन्न मार्गों पर लोगों को लगे दिखाई देंगे। विभिन्न सबस्टेशनों में खुले बिलिंग काउंटरों में बिल जमा करने आने वाले लोग भी बकाएदारों के नाम और जमा नहीं करने वाली राशि के बारे में जान सकेंगे।


प्रशासन के साथ चलेगा संयुक्त अभियान
चीफ इंजीनियर एसके गुप्ता ने बताया कि बकाएदारों के खिलाफ अभियान में सबसे पहले 20 बड़े बकाएदारों के खिलाफ प्रशासन के सहयोग से दो-तीन दिन में संयुक्त कार्रवाई शुरू की जाएगी। वहीं, बकाएदारों के नामों के बोर्ड एक सप्ताह में प्रमुख चौराहों व सबस्टेशनों में लगवाए जाएंगे। बिजली चोरी को रोकने व राजस्व वृद्धि के विभाग के लक्ष्य के तहत कार्रवाई शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed