{"_id":"5824b0ac4f1c1bf67eb3a3b5","slug":"biker-two-spoiled-sisters-were-going-to-shopping-bag","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉपिंग करने जा रहीं बहनों से बाइकर ने दो बैग लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शॉपिंग करने जा रहीं बहनों से बाइकर ने दो बैग लूटे
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Thu, 10 Nov 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटेलनगर में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश ने रिक्शा सवार दो बहनों से दो बैग लूट लिए। बैगों में पांच हजार रुपये, डेबिट कार्ड और दो मोबाइल थे। सूचना देने के करीब आधा घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।पटेलनगर सेकेंड बी-ब्लॉक निवासी प्रियंका वशिष्ठ ने बताया कि उनकी बहन आंचल निवासी मुजफ्फरनगर उनके यहां आई हुईं हैं।
विज्ञापन
आंचल के बेटे का 18 नवंबर को पहला बर्थडे है। दोनों बहनें बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे रिक्शे पर सवार होकर शॉपिंग करने के लिए बाजार जा रही थीं। आंचल की गोद में उनका बेटा था जबकि उन्होंने अपने और आंचल के बैग अपनी गोद में रखे हुए थे। बैग में एक हजार रुपये के 100-100 के नोट जबकि चार हजार रुपये के पांच-पांच सौ के नोट थे।
विज्ञापन
जैसे ही उनका रिक्शा केसरी माता मंदिर के पास पहुंचा, पीछे से अपाची बाइक सवार बदमाश आया और दोनों बैग झपटकर ले गया। उन्होंने शोर मचाया तो भीड़ जुट गई मगर तब तक बदमाश भाग चुका था। बाइकर ने हेलमेट पहना था और बाइक की नंबर प्लेट खराब की हुई थी, जिस कारण नंबर नोट नहीं कर पाए।
विज्ञापन
उन्होंने राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। इस संबंध में एसएचओ सिहानी गेट ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश की जा रही है।