{"_id":"57f1493f4f1c1bce4b5752be","slug":"bike-collision-killed-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से मैनेजर की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की टक्कर से मैनेजर की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला इंदिरापुरम
Updated Sun, 02 Oct 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिप्रा सनसिटी के पास बाइक सवार युवक ने सड़क पार कर रहे मैनेजर को शनिवार सुबह टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी चालक बाइक छोड़कर भाग गया। लोगों ने मैनेजर को नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने आरोपी को पकड़ने की मांग को लेकर हंगामा किया।
वैशाली सेक्टर-4 निवासी सुशील कुमार (32) यहां पत्नी प्रतिभा और बेटी के साथ रहते हैं। सुशील शनिवार सुबह घर से ऑफिस जाने के लिए निकले थे। ऑटो लेकर वह सेक्टर-62 के पास तिराहे पर उतरे। वह शिप्रा मॉल के पास से सड़क पार कर रहे थे।
इस दौरान यूपी गेट की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। उनके सिर और हाथ पैर में गंभीर चोटें आईं। वहां मौजूद राहगीरों ने उन्हें नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
आरोपी चालक बाइक छोड़कर भाग गया। घटना के बाद परिजनों और अन्य लोगों ने जमकर हंगामा काटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और आरोपी युवक को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया। एसओ शीलेश यादव ने बताया कि बाइक जब्त कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
- बेटी पूछ रही कब आएंगे पापा
घटना के बाद से मृतक मैनेजर की पत्नी प्रतिभा सदमे में हैं। वहीं पांच साल की बेटी बार-बार पिता के बारे में पूछ रही है। सुशील के साढ़ू वीरेंद्र ने मांग की है कि पुलिस को आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजना चाहिए।