फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Baby milk being attacked by dogs

दूध लेने जा रहे बच्चे पर कुत्तों ने किया हमला

Mon, 21 Nov 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद Updated Mon, 21 Nov 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Baby milk being attacked by dogs
स्वराज प्रखर - फोटो : अमर उजाला
आदित्य मेगा सिटी के गेट नंबर तीन से दूध लेने जा रहे एक बच्चे पर दो कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे के पैर और हाथ पर काट लिया। इलाके में पिछले एक माह में कुत्तों ने तीन लोगों को निशाना बनाया है। 
विज्ञापन


आदित्य मेगा सिटी सोसायटी में राजन चौरसिया पत्नी स्वाति और दस साल के  बेटे स्वराज प्रखर के साथ रहते हैं। राजन सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं। रविवार को सुबह करीब नौ बजे उनका बेटा स्वराज दूध लेने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन


जैसे ही वह सोसायटी के गेट नंबर तीन पर पहुंचा दो कुत्तों ने उस पर हमला बोल दिया। कुत्तों ने उसके पैर और हाथ पर काट लिया। स्वराज की चीख पुकार सुनकर गेट पर मौजूद तीनों गार्डों ने कुत्तों को भगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन घायल स्वराज पास के शांति गोपाल अस्पताल लेकर गए, यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। उधर, कुत्तों के आतंक से लोगों को बचाने के लिए संघर्ष कर रही आदित्य मेगा सिटी निवासी प्रियंका राणा ने कहा कि इस संबंध में मेयर के साथ रेजिडेंट्स की बैठक हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि अगर कुत्तों को सोसायटी से हटाने के लिए जल्द कोई कार्रवाई नहीं की गई तो नगर निगम कार्यालय पर जाकर मेयर सहित सभी अधिकारियों को चूड़ियां पहनाई जाएंगी।  


रेजिडेंट्स में गुस्सा 
जुलाई से लेकर नवंबर तक कुत्तों ने सोसायटी की कई महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को अपना निशाना बनाया। इससे रेजिडेंट्स में गुस्सा है। उनका कहना है कि कुत्तों को सोसायटी से पकड़वाने के लिए महिलाओं ने कैंडल मार्च निकाला था।  साथ ही हस्ताक्षर अभियान चलाकर मेयर को ज्ञापन भी सौंपा था। आरोप है अभी तक सुनवाई नहीं हुई। 


यह पहला मामला नहीं
- 4 नंवबर 2016: आदित्य मेगा सिटी में रहने वाली नौ वर्षीय खुशी और उषा गुप्ता पर कुत्तों ने किया हमला 
- 17 अक्तूबर 2016 को गर्भवती रितिका पर कुत्तों ने अटैक किया
- 6 सितंबर को बुजुर्ग महिला इंदु गुलाटी पर कुत्तों ने किया हमला
- 22 जुलाई को मार्निंग वॉक पर गई मयूरी पर कुत्तों के झुंड ने अटैक किया 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed